गाजियाबाद: महिला ने मांगी बकाया सैलरी, मालिक ने पीट-पीटकर मार डाला
गाजियाबाद। दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 22 साल की एक महिला को उसके पूर्व बॉस ने सिर्फ इसलिए पीट-पीटकर मार डाला क्योंकि उसने अपनी बकाया सैलरी मांगी थी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना अंबेडकर रोड पर सुचित्रा कॉम्प्लेक्स की है। महिला एक रेफ्रिजरेटर रिपेयरिंग सेंटर में काम करती थी। कुछ समय नौकरी के बाद उसने वहां काम करना छोड़ दिया। नौकरी छोड़ने के बाद उसकी सैलरी रुक गई थी।

शुक्रवार को महिला उसी के लिए सेंटर पर आई थी। पुलिस ने बताया कि महिला ने जब अपनी सैलरी मांगी तो सेंटर के मालिक एमके सेक्सेना के बेटे रोहित सक्सेना ने महिला की पिटाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं बेटे के साथ एमके सक्सेना ने भी महिला को पीटा। दोनों कथित तौर पर महिला के खिलाफ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल कर रहे थे। जब पीड़िता बेहोश हो गई, तो आरोपी ने उसके चेहरे पर गर्म पानी डाला। लगभग 45 मिनट के नाटक के बाद, एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को सूचित किया।
पुलिस अधिकारी उसे एमएमजी अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications