Ghatkopar Hoarding: मुंबई होर्डिंग हादसे की जांच तेज, GRP के एसीपी किए गए तलब
Ghatkopar Hoarding: मुंबई के घाटकोपर में हुए होर्डिंग हादसे की जांच के गठित विशेष जांच दल ने होर्डिंग कॉन्ट्रैक्ट को लेकर जांच तेज कर दी है। मामले की जांच जीआरपी तक पहुंच चुकी है। एसआईटी ने इस हफ्ते मुंबई जीआरपी के एसीपी को पूछताछ के लिए बुलाया है।
मुंबई पलिस ने मामले में लिए जाने वाले एक्शन का अपडेट देते हुए कहा, "क्राइम ब्रांच की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने मुंबई जीआरपी के एसीपी शाहजी निकम को मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। क्राइम ब्रांच ईजीओ मीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दिए गए होर्डिंग कॉन्ट्रैक्ट के बारे में जानकारी हासिल करना चाहती है।"

दरअसल, मुंबई के घाटकोपर इलाके में होर्डिंग गिरने से 17 लोगों की मौत हुई थी। हादसे में भावेश भिंडे को गिरफ्तारी के बाद लागातार कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि मामले में मुख्य आरोपी भावेश भिंडे की विज्ञापन कंपनी की ओर से ही होर्डिंग लगवाई गई थी।
मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस भावेश भिंडे को तलाश कर रही थी. 16 मई को राजस्थान के उदयपुर से आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर मुंबई लाई।
माामले में सुनावाई के दौरान अदालत में पेशी के बाद भावेश भिंडे को 26 मई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। घाटकोपर होर्डिंग हादसे की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। रविवार को क्राइम ब्रांच ने भावेश भिंडे को रिमांड अवधि समाप्त होने से पहले मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। क्राइम ब्रांच ने बताया कि घाटकोपर होर्डिंग मामले की जांच चल रही है।
इससे पहले मंगलवार को आरोपी भावेश भिंडे को अदालतन 29 मई तक रिमांड पर भेज दिया. थी। आरोपी के वकील रिजवान मर्चेंट के मुताबिक, कहा कि मामला सिर्फ होर्डिंग के गिरने से जुड़ा है। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने भावेश भिंडे की कस्टडी 29 मई तक बढ़ा दी। बृहन्मुंबई नगर निगम ने कहा कि स्थल पर होर्डिंग लगाने की इजाजत नहीं दी गयी थी।












Click it and Unblock the Notifications