नोटबंदी के 35वें दिन सरकार ने लागू किया खास ऑफर, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
फ्यूल रीटेलर ने बताया कि डिस्काउंट होने वाला पैसा सीधे ग्राहक के खाते में कैशबैक के जरिए जमा हो जाएगा। इसमें ज्यादा से ज्यादा तीन दिन का समय लगेगा।
नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए बीते सप्ताह सरकार की ओर से की गई एक अहम घोषणा मंगलवार से लागू कर दी गई है। अब पेट्रोल-डीजल लेने पर पेट्रोल पंप पर ई-पेमेंट करने वालों को खास ऑफर दिए जाएंगे।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को कहा था कि डेबिट और क्रेडिट कार्ड से पेट्रोल-डीजल का पैसा चुकाने वाले ग्राहकों को 0.75 फीसदी की छूट मिलेगी। इसमें मोबाइल वॉलेट और प्रीपेड रॉयल्टी कार्ड पेमेंट भी शामिल है।
सोमवार को फ्यूल रीटेलर ने बताया कि डिस्काउंट होने वाला पैसा सीधे ग्राहक के खाते में कैशबैक के जरिए जमा हो जाएगा। इसमें ज्यादा से ज्यादा तीन दिन का समय लगेगा।
इसका मतलब है कि ग्राहकों को पहले पेट्रोल पंप पूरा पैसा चुकाना पड़ेगा। बाद में डिस्काउंट का पैसा उनके खाते में अपने आप पहुंच जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications