GES 2017: ट्रंप की कमजोरी, तीन बच्चों की मां, मासूम लेखिका या हसीन मॉडल... कौन हैं इवांका?
Recommended Video

हैदराबाद। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप सोमवार को भारत पहुंच गई हैं, वो यहां के ग्लोबल एंटरप्रेन्योर समिट में हिस्सा लेंगी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, इवांका के लिए पीएम डिनर भी देंगे। इवांका ने भारत आकर कहा कि दोनों देश साथ में मिलकर काफी काम कर सकते हैं क्योंकि दोनों देश ही आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं। इंवाका की पहचान ब्यूटी विद ब्रेन वाली महिला की है, उन्हें लोग ट्रंप की बहुत बड़ी कमजोरी भी कहते हैं। मालूम हो कि बिजनेस और आर्थिक बातों की काफी अच्छी समझ रखने वाली इंवाका ट्रंप की पहली पत्नी इवाना की बेटी की हैं, उनका जन्म न्यूयॉर्क में वर्ष 1981 में हुआ था।

'प्रॉक्सी वाइफ'
इंवाका पर अपने पिता का काफी प्रभाव है और वो उनके बेहद करीब भी हैं, इसी कारण उन्होंने ट्रंप के चुनावी अभियान में काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था, जिसके कारण चुनाव के दौरान इंवाका के लिए मीडिया में काफी अनाप-शनाप भी छपा था। आपको जानकर हैरत होगी कि मैगजीन वैनिटी फेयर ने तो इवांका को ट्रंप की 'प्रॉक्सी वाइफ' तक लिख डाला था।

दो किताबें भी लिखी
इवांका की शादी वर्ष 2009 में जेरार्ड कश्नर से हुई और इसके साथ ही उन्होंने यहूदी धर्म स्वीकार कर लिया। आज इवांका तीन बच्चों की मां हैं। इसके साथ ही इंवाक लेखिका भी हैं, उन्होंने दो किताबें भी लिखी हैं जिनमें पहली किताब का नाम है 'ट्रंप कार्ड' और दूसरी किताब है 'वीमेन हू वर्क: रिराइटिंग द रूल्स फॉर सक्सेस'।

व्हाइट हाउस एडवाइजर
इवांका और उनके पति जेरार्ड कश्नर को डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस का एडवाइजर अप्वाइंट किया है, जिसके बाद इवांका ने ट्रंप ऑर्गनाइजेशन छोड़ दिया, वो बिजनेस की पारखी कही जाती हैं।

लग्जरी और स्टाइलिश लाइफ
इंवाका एक लग्जरी और स्टाइलिश लाइफ जीती हैं, करीब दो साल पहले उन्होंने एक पार्टी में 4,000 पौंड यानी करीब 32 लाख रुपए की ड्रेस पहनी थी, जो विश्व में हेडलाइन बनी थीं। वो आर्ट को पसंद करती हैं, कहा जाता है कि उनके घर में विश्व के कई बड़े कलाकारों की पेंटिंग्स हैं, इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हस्तियों में से एक हैं और वो वहां काफी एक्टिव भी रहती हैं।

हसीन मॉडल
इवांका जब 14 वर्ष की थीं तभी उन्हें मॉडलिंग का पहला ऑफर मिला था, वो एक हसीन मॉडल भी हैं, राष्ट्रपति ट्रंप जिस समय चुनावी अभियान में बिजी थे उस समय उनके एक इंटरव्यू ने जमकर हंगामा मचाया था। ट्रंप ने इस इंटरव्यू में कहा था कि अगर इवांका उनकी बेटी न होती तो वह निश्चित तौर पर उसको डेट करते, उनकी इस बात की काफी निंदा की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications