बिपिन रावत ने बतौर CDS पूरा किया एक साल, असम और अरुणाचल प्रदेश में चीन से सटी सीमाओं का किया दौरा

नई दिल्ली। Bipin Rawat visit china border चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत ने भारतीय सेना में बतौर सीडीएस अपने कार्यकाल का पहला साल पूरा कर लिया है। इस मौके पर उन्होंने अरुणाचल प्रदेश और असम से सटी चीनी सीमाओं पर स्थित अपने सैन्य ठिकानों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना के अदम्य साहस और जज्बे की तारीफ की है। बिपिन रावत ने कहा कि हमारे जवान जिन परिस्थितियों में रहकर सीमा की हिफाजत करते हैं, वो शायद ही पूरी दुनिया में कहीं देखने को मिले।

Bipin Rawat

चीन के साथ भारत का लंबे समय से जारी है विवाद

बिपिन रावत ने चीन सीमा पर भारतीय सेना की तैयारियों का जायजा लिया। आपको बता दें कि पूर्व लद्दाख में LAC पर चीन के साथ भारत का विवाद अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। चीन के साथ सैन्य स्तर से लेकर राजनयिक स्तर तक की बातचीत कई बार हो चुकी है, लेकिन हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। ऐसे में बिपिन रावत का चीनी सीमा के नजदीक जाना पड़ोसी मुल्क को जरूर परेशान कर सकता है।

पिछले हफ्ते सेना प्रमुख ने किया था LAC का दौरा

आपको बता दें कि अभी एक हफ्ते पहले ही सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने LAC का दौरा किया था। सेना प्रमुख ने इस दौरे पर चीन से सटी सीमा पर भारतीय फौज की तैयारियों का जायजा लिया था। एमएम नरवणे जिस जगह पर पहुंचे थे, वो लद्दाख से एकदम टच में LAC के बहुत समीप थी। सेना प्रमुख रेचिन ला समेति कई अग्रिम चौकियों पर गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+