अश्लील वीडियो बनाने में गिरफ्तार हो चुकीं गहना का दावा- अपनी साली को लेकर फिल्म बनाने वाले थे राज कुंद्रा

मुंबई, 23 जुलाई: शिल्पा शेट्टी के पति करोबारी राज कुंद्रा अश्लील वीडियो बनाने के मामले में इन दिनों पुलिस की हिरासत में हैं। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद उनको लेकर कई तरह के दावे लगातार किए जा रहे हैं। अब मॉडल और अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ने ये दावा किया है कि राज कुंद्रा एक नया ऐप लॉन्च करने जा रहे थे। जिसकी एक फिल्म में उनक साली, शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन एक्ट्रेस शमिता शेट्टी भी दिखतीं। गहना खुद भी अश्लील वीडियो बनाने के मामले में जमानत पर हैं।

राज कुंद्रा से हाल ही में मिली थी

राज कुंद्रा से हाल ही में मिली थी

गहना वशिष्ठ ने एनबीटी को दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि राज कुंद्रा की गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले मैं उनसे मिली थी। तब मुझे पता चला कि वह एक ऐप लॉन्च करने की योजना बना रहे थे। ऐप तकरीबन तैयार हो चुका था। इस ऐप पर वो एक फिल्म में शमिता को भी लेने वाल थे। हालांकि इस फिल्म में किस तरह से बोल्ड सीन रखे जाने थे या शमिता ने इसके लिए क्या शर्ते रखीं थी। इसकी जानकारी होने से उन्होंने इनकार किया। शमिता शेट्टी से कभी नहीं मिलने की बात भी गहना ने कही।

Recommended Video

    Porn Film Scandle Case: Raj Kundra की Police Costody 27 जुलाई तक बढ़ी | वनइंडिया हिंदी
    गहना खुद भी जमानत पर

    गहना खुद भी जमानत पर

    मॉडल और अभिनेत्री वंदना रवींद्र तिवारी उर्फ गहना वशिष्ठ को इस साल फरवरी में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने एक पोर्न वीडियो रैकेट में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। करीब पांच महीने जेल में बिताने के बाद उनको जमानत मिली थी। ऐसे ही एक मामले में जब 19 जुलाई को जब कुंद्रा को गिरफ्तार किया गया तो गहना का नाम भी चर्चा में आ गया।

    अपने ऊपर लगे आरोपों को बताया झूठा

    अपने ऊपर लगे आरोपों को बताया झूठा

    वशिष्ठ ने एक अन्य बातचीत में अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताया और कहा कि उनको फंसाया गया है। उनका कहना है कि मैंने उमेश कामत और राज कुंद्रा के साथ काम किया है, हम अश्लील वीडियो नहीं बनाते। हमारी कोई वीडियो ऐसी नहीं है, जिसमें सीमाओं को पार किया गया हो। मुझे नहीं पता कि मुझपर मामला क्यों दर्ज किया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+