'Super Dancer 4' की गीता मां ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी! कोरियोग्राफर की फोटो ने मचाई सनसनी
Geeta Maa of 'Super Dancer 4' secretly got married! Photo of choreographer created sensation
मुंबई, 17 मई: 'Super Dancer 4' की जज और बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर ने आज सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर सबको चौका दिया है। शो की गीता कपूर जिन्हें कंटेस्टेंट गीता मां कहकर पुकारते हैं वो अपनी इस फोटो के कारण खूब चर्चा में हैं। इस फोटो से लोग कह रहे हैं कि गीता कपूर ने गुपचुप शादी रचा ली है।

लाल सुर्ख जोड़े में दुल्हन के लुक में आईं नजर
बता दें गीता कपूर जिन्होंने 'Super Dancer 4' जजिंग करके लोगों की चहेती बनी उन्होंने फोटो की जिसमें गीता सुर्ख लाल रंग के एथनिक वियर में हैं और नई नवेली दुल्हन के जैसे उन्होंने माथे पर लाल बिदिंया और मांग में सिंदूर लगाया हुआ है। जिसके बाद वो सुर्खिंयों में बनी हुई हैं।

गीता कपूर ने मांग में लगाया किसने नाम का सिंदूर?
गीता मां की इंस्टाग्राम पर ये फोटो देख फैंस हैरान है। उनकी मांग में सिंदूर देख लोग हैरान हैं और वो गीता कपूर से सवाल कर रहे हैं कि कहीं उन्होंने चोरी छिपे ब्याह तो नहीं रचा लिया। कुछ यूजर सवाल कर रहे हैं कि वो खुदकिस्मत बंदा कौन है जिससे आपने शादी की है।

फोटो ने मचाई सोशल मीडिया पर खलबली
मांग में सिंदूर और लाल जोड़ा विवाहित महिला की निशानी है, प्रशंसकों को यह सवाल किया क्या उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी के बंधन में बंधी है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि गीता मां ने ये फोटो क्यों शेयर की है। गीता कपूर की ओर से इस बात की कोई पुष्टि भी नहीं हुई है। ऐसे में भले ही गीता ने शादी नहीं कि है लेकिन इस फोटो ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त सनसनी मचा दी है।

47 वर्षीय गीता कपूर से जुड़ चुका है इस शख्स से नाम
गीता कपूर का जन्म 5 जुलाई 1973 को हुआ था। इस समय गीता कपूर की उम्र 47 साल है लेकिन अभी तक सिंगल हैं। 2019 में गीता कपूर की फोटो राजीव खिंची के साथ सोशल मीडिया पर दिखी थी तब दोनों के बीच अफेयर की बात सामने आई थी। लेकिन दोनों ने चुप्पी साध रखी थी। बाद में राजीव ने कहा था ये सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं । हम रोमांटिक इक्वेशन में नहीं हैं।

15 साल की गीता ने फराह खान के अंडर में की थी करियर की शुरूआत
बता दें गीता कपूर हिंदी फिल्मों की कोरियोग्राफर हैं, और सुपर डांसर से पहले टीवी शो शो डांस इंडिया डांस की भी जज रह चुकी हैं। गीता कपूर ने अपने कैरियर की शुरूआत 15 साल की उम्र में प्रसिद्ध बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान के साथ किया था। फराह खान को गीता अपना गुरू मानती हैं। बता दें जल्द ही 'इंडियाज बेस्ट डांसर 2' की शुरूआत होने वाली है जिसमें 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के पिछले सीजन के जज रही गीता कपूर फिर से जज पैनल में वापस दिखाई देंगी।
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल -
Khamenei Health Update: सीजफायर या धोखा? मोजतबा खामेनेई कोमा में, फिर पर्दे के पीछे किसने पक्की की ईरान की डील -
Crude Oil Price Today: ट्रंप के एक 'सीजफायर' से दुनिया भर में गिरे तेल के दाम! अब कितने पर पहुंचा क्रूड ऑयल?












Click it and Unblock the Notifications