बीजेपी सांसद गौतम गंभीर को मिली जान से मारने की धमकी, शाहदरा डीसीपी को पत्र लिखकर दर्ज कराई शिकायत
Recommended Video
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के सांसद और बीजेपी नेता गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली है। इस बात की जानकारी खुद गौतम गंभीर ने पत्र लिखकर शाहदरा जिले के डीसीपी को दी है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि मुझे और मेरे परिवार को इंटरनेशनल नंबर से आई कॉल में जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ ही उन्होंने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की अपील की है। इसी पत्र के जरिए उन्होंने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की है।

बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने शनिवार को बताया कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। गौतम गंभीर ने इस बात की जानकारी दिल्ली के शाहदरा जिले डिप्टी पुलिस कमिश्नर (डीसीपी) को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि एक इंटरनेशनल नंबर से मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। मेरी आपसे अपील है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करें, साथ ही मेरी और मेरे परिवार की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें।
गौतम गंभीर ने लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का दामन थामा था, बाद में उन्हें पार्टी ने पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से टिकट भी दिया और लोकसभा चुनाव जीतकर पहली बार सांसद बने। गौतम गंभीर अकसर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। पिछले दिनों दिल्ली में प्रदूषण को लेकर एक बैठक में शामिल नहीं हुए थे, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी।
इसे भी पढ़ें:- हैदराबाद डॉक्टर मर्डर: गैंगरेप के बाद जलाई गई पीड़िता की डीएनए रिपोर्ट आई सामने, हुआ ये बड़ा खुलासा












Click it and Unblock the Notifications