ये हैं गौतम गंभीर की खूबसूरत पत्नी नताशा, जिनकी सलाना कमाई है इतनी
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर सालाना कमाई के मामले में सबसे अमीर उम्मीदवार हैं, नामांकन के दौरान लगाए गए हलफनामे से इसका पता चलता है कि गौतम गंभीर की सालाना कमाई 12 करोड़ रुपये से अधिक है, यही नहीं गौतम गंभीर की कुल संपत्ति 147 करोड़ की है और उनकी पत्नी नताशा गंभीर ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते हुए अपनी आय 6.15 लाख रुपये सालाना दिखाई है, गंभीर के पास 5 कारें और एक बाइक है।
जब जिक्र उनकी पत्नी का हुआ है तो चलिए उनके बारे में ही विस्तार से बात करते हैं और ये भी जानते हैं कि गौतम की लाइफ में उनकी एंट्री कैसे हुई जिसकी वजह से वो हो गए उनके लिए एकदम से गंभीर...

नताशा और गंभीर लंबे अरसे से एकदूसरे को जानते थे...
आपको बता दें कि गौतम गंभीर की पत्नी मिसेज नताशा गंभीर एक रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। दिल्ली के करोड़पति बिजनेस फैमिली की बेटी नताशा जैन और गौतम गंभीर लंबे अरसे से एकदूसरे को जानते थे, वैसे तो कहा जाता है कि दोनों की अरेंज्ड मैरज है लेकिन कुछ मीडिया सूत्र इस शादी को प्रेम-विवाह कहते हैं।

शादी 28 अक्टूबर 2011 में
गौतम और नताशा की शादी 28 अक्टूबर 2011 में हुई थी, अक्सर आईपीएल मैचों के दौरान नताशा को स्टेडियम की दर्शक दीर्घा में देखा जाता था। वैसे आम तौर पर वो क्रिकेट के प्लेटफार्म पर कम ही दिखती थीं लेकिन नताशा जैन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी खूबसूरती, उनका ड्रेसिंग सेंस और उनकी सादगी भरी लाइफ स्टाइल हमेशा लोगों के बीच चर्चा का केंद्र रहती है।
यहां पढ़ें: लोकसभा चुनाव का विशेष कवरेज

बीवी से डरते हैं गंभीर, खोला था खुद राज
अपनी निजी लाइफ के बारे में अक्सर चर्चा ना करने वाले गौतम गंभीर ने एक इवेंट में कहा था कि उन्हें डांस नहीं आता है और नताशा अक्सर उन्हें डांस के लिए फोर्स करती हैं लेकिन मैं उनकी बात नहीं मानता लेकिन आईपीएल के एक सीजन के लिए बनने वाले एड में मैंने डांस किया था, तो मुझे लगा था कि अब मुझे अपनी बीवी से पीटने के लिए तैयार हो जाना चाहिए, गंभीर की यह बातें यह बताने के लिए काफी हैं कि वो अपनी पत्नी से कितना प्रेम करते हैं, इनके प्यार का ही नतीजा है कि आज इनके प्यार की बगिया में दो बेटियां मुस्कुरा रही हैं।

गंभीर की दोनों बेटियां भी लखपति हैं
हलफनामे से यह भी पता चलता है कि गंभीर की दोनों बेटियां भी लखपति हैं। चल और अचल संपत्ति मिलाकर करीब डेढ़ सौ करोड़ रुपये की है। गंभीर के पास 116 करोड़ 38 लाख 96 हजार रुपये हैं और पत्नी के पास एक करोड़ 15 लाख 9 हजार 110 रुपये हैं, जबकि बेटी आजीन गंभीर के पास 51 लाख 18 हजार और दूसरी बेटी अनैजा गंभीर के पास 12 लाख 21 हजार रुपये हैं।












Click it and Unblock the Notifications