किताबों से नहीं, अनुभव से सीखा बिजनेस का हुनर! गौतम अडानी ने की है कहां से पढ़ाई, ली है कौन सी डिग्री?
Gautam Adani Academic Profile: भारत के सबसे बड़े उद्योगपतियों में शुमार गौतम अडानी का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। अहमदाबाद के एक साधारण परिवार में जन्मे अडानी ने बचपन से ही बड़े सपने देखे। हालांकि उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई पूरी नहीं की, लेकिन अपनी मेहनत, दूरदर्शिता और जोखिम उठाने की क्षमता से उन्होंने ऐसा मुकाम हासिल किया, जिसकी कल्पना भी कम लोग कर सकते हैं।
अडानी का मानना है कि जिंदगी के असली सबक किताबों से नहीं, बल्कि अनुभव से मिलते हैं। यही वजह है कि उन्होंने कम उम्र में ही पारंपरिक पढ़ाई छोड़ दी और अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई का रुख किया।

स्कूली पढ़ाई अहमदाबाद से
गौतम अडानी का जन्म 24 जून 1962 को अहमदाबाद में हुआ। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा शेठ चिमनलाल नागिंदास विद्यालय से पूरी की। बचपन से ही वे पढ़ाई के साथ-साथ व्यापारिक मामलों में भी गहरी रुचि रखते थे।
ये भी पढ़ें: वियतनाम में अडानी की बड़ी दस्तक: गौतम अडानी ने साझा की रणनीतिक साझेदारी की झलक, 10 अरब डॉलर तक निवेश की तैयारी
कॉलेज छोड़कर मुंबई का सफर
अडानी ने गुजरात यूनिवर्सिटी से बी.कॉम की पढ़ाई शुरू की, लेकिन दूसरे साल में ही पढ़ाई छोड़ दी। सिर्फ 16 साल की उम्र में वे मुंबई चले गए। वहां उन्होंने हीरे की छंटाई का काम करना शुरू किया। यहीं से उन्होंने असली बिजनेस की दुनिया को करीब से समझना शुरू किया।
पहली कमाई ने बदला नजरिया
मुंबई में हीरे के कारोबार में काम करते हुए अडानी ने कुछ ही समय में अपना छोटा सा व्यापार शुरू किया। एक जापानी खरीदार के साथ की गई डील से उन्हें करीब 10 हजार रुपये का कमीशन मिला। यही उनकी पहली बड़ी सफलता थी, जिसने उन्हें और ऊंचाइयों तक पहुंचने का आत्मविश्वास दिया।
अधूरी पढ़ाई पर अफसोस
गौतम अडानी ने एक बार इंटरव्यू में कहा था कि वे कॉलेज की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाने का अफसोस करते हैं। उनका मानना है कि अनुभव ने उन्हें बिजनेस का हुनर सिखाया, लेकिन अगर पढ़ाई भी पूरी होती तो उनका ज्ञान और भी गहरा हो सकता था।
ये भी पढ़ें: Adani: गौतम अडानी ने दिया अडानी पोर्ट्स के चेयरमैन पद से इस्तीफा, कौन संभालेगा कमान?












Click it and Unblock the Notifications