Adani: गौतम अडानी ने दिया अडानी पोर्ट्स के चेयरमैन पद से इस्तीफा, कौन संभालेगा कमान?
Adani: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (APSEZ) ने मंगलवार को घोषणा की कि कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष गौतम अडानी ने 5 अगस्त से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बदलाव से वे अब गैर-कार्यकारी अध्यक्ष होंगे और कंपनी के मुख्य प्रबंधकीय कर्मी (KMP) नहीं माने जाएंगे।
शेयर बाजार को दी जानकारी
कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया, "बोर्ड ने श्री गौतम एस. अडानी को 5 अगस्त, 2025 से कार्यकारी अध्यक्ष से गैर-कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पुन: नामित करने को मंजूरी दी है, जिसके परिणामस्वरूप वे कंपनी के प्रमुख प्रबंधकीय कर्मी नहीं रहेंगे।" अडानी समूह के अध्यक्ष और संस्थापक गौतम अडानी के पास व्यापार में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है।

मनीष केजरीवाल होंगे बोर्ड में शामिल
उनके नेतृत्व में, अडानी समूह ने संसाधन, लॉजिस्टिक्स और ऊर्जा सहित बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति का उल्लेखनीय विस्तार किया है। दूसरी ओर, APSEZ के बोर्ड ने मनीष केजरीवाल को भी शामिल करने की घोषणा की है। उन्हें तीन साल के लिए अतिरिक्त निदेशक (गैर-कार्यकारी, स्वतंत्र) नियुक्त किया गया है, जो शेयरधारक अनुमोदन के अधीन है।
कौन हैं मनीष केजरीवाल?
मनीष केजरीवाल एक निजी इक्विटी फर्म के संस्थापक और प्रबंध भागीदार हैं। कंपनी के तिमाही प्रदर्शन पर बोलते हुए, APSEZ के पूर्णकालिक निदेशक और सीईओ, अश्विनी गुप्ता ने कहा, "इस तिमाही की 21 प्रतिशत राजस्व वृद्धि हमारे लॉजिस्टिक्स और समुद्री व्यवसायों में असाधारण गति से हुई है, जो क्रमशः 2 गुना और 2.9 गुना बढ़े।"
बाजार में मची हलचल!
गौतम अडानी के अडानी पोर्ट्स के चेयरमैन पद से इस्तीफे की कोई वजह सामने नहीं आई है। लेकिन उनके यूं अचानक इस्तीफे से बाजार में खलबली मच गई है। सभी एक्सपर्ट्स कयास लगा रहे हैं लेकिन इस्तीफे की वजह को लेकर पुख्ता जानकारी अभी तक किसी के पास नहीं है। इस मामले में जो भी अपडेट आएंगे, खबर में अपडेट होते रहेंगे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications