छात्राओं ने बतायी भयावह सच्चाई, 'लड़कियों के सामने कर रहे थे हस्तमैथुन'
नई दिल्ली। दिल्ली के गार्गी कॉलेज में जिस तरह से छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की गई उसके बाद यह मामला संसद में पहुंचा। छेड़खानी की घटना के बाद छात्राओं में दहशत का माहौल है। दरअसल सैकड़ों बाहरी युवक कॉलेज के भीतर चल रहे फेस्ट में घुस गए और छात्राों के साथ छेड़खानी की। छात्राओं का गुस्सा इसलिए और भड़क गया क्योकि इस बाबत कॉलेज प्रबंधन से शिकायत के बाद भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। यह घटना तब सामने आई जब कॉलेज की छात्राओं ने उनके साथ हुई छेड़खानी की बात सोशल मीडिया के जरिए दी। इस छेड़खानी के विरोध में छात्राओं ने सोमवार को मार्च भी निकाला।

दीवार कूदकर घुसे लोग
कॉलेज की एक छात्रा सुरभि भिंड नौटियाल ने बताया कि उस रात जुबिन नौटियाल आने वाले थे और हम रात में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी कर रहे थे। कॉलेज में होने वाला फेस्ट हमारे लिए काफी रोमांचभरा होता है। तभी हमने देखा कि कुछ लोग कैंपस के भीतर गेट से कूदकर अंदर आ रहे हैं। ये लोग अंदर आए और मैदान पर कब्जा कर लिया, हम लोग अपनी सुरक्षा के लिए वहां से भागने लगे। सुरभि ने बताया कि सामान्य तौर पर गैर दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों को भी इस फेस्ट के लिए पास दिया जाता है। लेकिन इस बार भीड़ गेट से कूदकर कॉलेज के भीतर आई।

सिगरेट और धुएं की बदबू हर तरफ
कुछ ही देर में हवा में शराब और सिगरेट का धुंआ भर गया। जैसे ही भीड़ अंदर घुसी उन्होंने छात्राओं के साथ छेड़खानी करना शुरू कर दिया, कई लड़कियां वहां से भाग गईं। मैं भी उसमे शामिल थी। लेकिन कुछ लड़कों ने हमारा मेट्रो स्टेशन तक पीछा किया और हमारे साथ छेड़खानी की। एक और छात्रा शिवानी यादव ने बताया कि यह बहुत ही भयावह घटना थी, लेकिन कॉलेज प्रशासन की ओर से इसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। छात्राओं ने आरोप लगाया कि युवक अंदर घुसे और छात्राओं के साथ शोषण किया।

पूर्व सुनियोजित हमला लग रहा था
छात्रा ने बताया कि यह पूर्व सुनियोजित हमला लग रहा था। इन लोगों की हमारे फेस्ट पर नजर थी, ये लोग अंदर घुसने की फिराक में थे और हमारा शोषण करना चाहते थे। कैंपस के भीतर हमारे साथ हिंसा की गई, जहां हमे सुरक्षित महसूस करना चाहिए था। हमारे कॉलेज में गार्ड्स हैं, लेकिन उनके पास हथियार नहीं हैं कि वह भीड़ से निपट सके। कई छात्राओं ने आरोप लगाया है कि रैपिड एक्शन फोर्स और दिल्ली पुलिस के जवान गेट के पास तैनात किए गए थे, जहां पर ये लोग कॉलेज के भीतर घुसे थे।

हस्तमैथुन कर रहे थे
एक छात्रा ने बताया कि कॉलेज की दीवार से अधेड़ उम्र के लोग अंदर घुसे थे, दीवार के उपर जाल लगाया गया था ताकि ये लोग अंदर ना आ सके, लेकिन बावजूद इसके ये लोग अंदर घुसे। कॉलेज की एक अन्य छात्रा दिव्या मंगला ने बताया किक राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने बताया कि अधिकतर छात्र उन्हें देखकर हस्तमैथुन कर रहे थे। हम ये सब देखकर डरे हुए थे। बता दें कि इन सब के बीच एक ऑनलाइन पोर्टल बनाया गया है जहां पर छात्राएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

दर्ज हुई एफआईआर
वहीं दिल्ली के गार्गी कॉलेज में छात्राओं के साथ दुर्व्यहवार मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीसीपी साउथ अतुल ठाकुर ने बताया है कि गार्गी कॉलेज के अधिकारियों से मिली शिकायत के आधार पर हौज खास पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 452, 354, 509, और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया है कि गार्गी कॉलेज मामले की जांच क्राइम अगेंस्ट वुमन (सीएडब्ल्यू) सेल की इंस्पेक्टर करेंगी। एडिशनल डीसीपी (दक्षिण) को मामले से संबंधित सभी पहलुओं की जांच करने के लिए जांच अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। दिल्ली पुलिस ने कॉलेज की सुरक्षा में लगे स्टाफ को नोटिस जारी कर दिया है। जांच के लिए सभी को पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा है।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications