नाबालिग लड़की बनी मां, 3 बुजर्ग समेत 6 लोगों ने नौ महीनों तक किया था गैंगरेप

नई दिल्ली। गुजरात के राजकोट में गैंगरेप की शिकार एक नाबालिग लड़की ने अविकसित बच्चे को जन्म दिया है। डॉक्टरों ने बताया कि नाबालिग ने ऑपरेशन के जरिए बच्चे का जन्म दिया है। बच्चा अविकसित है इसलिए उसका इलाज चल रहा है। हालांकि नाबालिग मां स्वस्थ है। डॉक्टरों ने उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है।

नाबालिग ने खुद सुनाई आपबीती

नाबालिग ने खुद सुनाई आपबीती

ये मामला बीते 8 मार्च को सामने आया था जब नाबालिग को लेकर उसकी मां थाने में पहुंची। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसके साथ 6 लोगों ने अलग अलग समय पर रेप किया है। इनमें 3 बुजुर्ग, एक नेत्रहीन और एक 17 साल का युवक शामिल है। इन लोगों ने नाबालिग के साथ नौ महीनों तक यौन शोषण किया।

गर्भ ठहरने के बाद चला पता

गर्भ ठहरने के बाद चला पता

इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक इस मामले की जानकारी नाबालिग की मां को तब पता चला जब वो गर्भ से ठहर गई। ये सभी आरोपी नाबालिग को अपने घर में काम करने के लिए बुलाते थे जहां उसके साथ रेप करते थे जिससे नाबालिग को गर्भ ठहर गया।

सभी आरोपियों को हुई जेल

सभी आरोपियों को हुई जेल

पुलिस ने इस मामले में 13 मार्च को पहली कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। हालांकि राजकोट पुलिस ने अब सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग ने जिस बच्चे को जन्म दिया है उसकी रीढ़ की हड्डी पूरी तरह विकसित नहीं है। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+