Bihar News: भागलपुर-मुंगेर में भी बनेगा गंगा पथ, 9969 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

बिहार सरकार ने 82.80 किलोमीटर लंबी गंगा पथ परियोजना को मंजूरी दी है, जो कनेक्टिविटी को बढ़ाएगी और पर्यटन को बढ़ावा देगी। यह परियोजना दो चरणों में महत्वपूर्ण निवेश के साथ लागू की जाएगी।

बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बताया कि राजधानी पटना की तर्ज पर गंगा किनारे बसे अन्य शहरों में भी गंगा पथ के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की है।

Bihar Approves Ganga Path Project for Tourism

श्री चौधरी ने कहा कि मुंगेर से सबौर के बीच 82.80 किलोमीटर लंबे गंगा पथ परियोजना को स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना पर कुल 9969.63 करोड़ रुपये की लागत आएगी। गंगा पथ परियोजना को दो हिस्सों में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुंगेर (सफियाबाद) से बरियारपुर, घोरघट होते हुए सुल्तानगंज तक 42 किलोमीटर लंबे गंगा पथ को HAM यानि हाइब्रिड एन्युटी मॉडल पर बनाया जाएगा। इस खंड पर कुल 511980.00 लाख (पांच हजार एक सौ उन्नीस करोड़ अस्सी लाख) रूपये खर्च किए जाएंगे। श्री चौधरी ने बताया कि सुल्तानगंज से भागलपुर होते हुए सबौर तक 40.80 किलोमीटर लंबी गंगा पथ परियोजना को भी HAM मॉडल पर बनाया जाएगा। इस खंड पर अनुमानित लागत 484983.00 लाख (चार हजार आठ सौ उनचास करोड़ तिरासी लाख) रूपये है।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि गंगा पथ के निर्माण से न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि यह मार्ग यात्रियों को एक नैसर्गिक सौंदर्यपूर्ण यात्रा का अनुभव भी कराएगा। इससे पर्यटन और रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए लगातार काम कर रही है। वर्ष 2005 की तुलना में आज बिहार में सड़कों का एक विशाल नेटवर्क विकसित हुआ है। इसी कड़ी में मुंगेर से सबौर के बीच 82.80 किलोमीटर लंबे गंगा पथ परियोजना को स्वीकृति दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+