Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'गंदी बात' फेम अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को पड़ा दिल का दौरा, ICU में एडमिट, हालत गंभीर

नई दिल्ली। 'गंदी बात' एडल्ट वेबसीरीज से लोकप्रिय हुई एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ इस वक्त आईसीयू में हैं, उनकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक गहना वशिष्ठ गुरुवार को मड आइलैंड में अपनी अपकमिंग वेब सीरीज़ की शूटिंग के दौरान अचानक बेहोश हो गईं , जिसके बाद उन्हें मलाड के रक्षा हॉस्पिटल में में भर्ती कराया गया है, स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक डॉक्टर्स ने कहा है कि गहना की स्थिति काफी गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है, उन्हें दिल का दौरा पड़ा है।

ICU में एडमिट 'गंदी फेम' अभिनेत्री गहना वशिष्ठ

खबर के मुताबिक गहना पिछले 48 घंटों से लगातार बिना कुछ खाए शूटिंग कर रही थी, जिसके बाद वो अचानक सेट पर बेहोश हो गईं, डॉक्टरों का कहना है कि गहना बेहोश हैं और किसी भी चीज़ पर रिस्पॉन्ड नहीं कर रही हैं, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है, उन्हें इसिलए वेंटिलेटर पर रखा है ताकी उन्हें ऑक्सीजन के जरिए सांस दिलाई जा सके, उनकी तबीयत बहुत ज्यादा गंभीर है, वो अभी निगरानी में हैं, उनका शूगल लेवल काफी बढ़ा हुआ है और बीपी काफी लो है।

कौन हैं गहना वशिष्ठ?

कौन हैं गहना वशिष्ठ?

16 जून 1993 को छत्‍तीसगढ़ के चिरमिरी में जन्‍मीं गहना वशिष्‍ठ एक एक्‍ट्रेस, मॉडल और टीवी प्रेजेंटर हैं, उन्‍होंने सबसे पहले 'मोन्‍टे कारलो' के लिए विज्ञापन किया था, कुछ ब्रांड्स के साथ मॉडल के तौर पर काम करने के बाद, गहना ने 'Miss Asia Bikini Contest 2012' जीता था. ये एक ऑनलाइन कॉन्‍टेस्‍ट था, जिसमें उन्‍हें बाकी प्रतिभागियों के मुकाबले सबसे ज्‍यादा वोट्स मिले थे, इसके बाद वे सुर्खियों पर छा गई थीं।

70 से ज्‍यादा विज्ञापनों में काम किया है गहना ने

70 से ज्‍यादा विज्ञापनों में काम किया है गहना ने

उन्‍होंने लगभग 70 से ज्‍यादा विज्ञापनों में काम किया है, उन्‍होंने फिल्‍म 'फिल्‍मी दुनिया' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था, उन्‍होंने कई तेलुगू फिल्‍मों में छोटे-मोटे रोल किये और फिर लीड एक्‍ट्रेस के तौर पर उभरीं, वे स्टार प्लस की 'बहनें', एमटीवी के 'ट्रू लाइफ' शो में भी नजर आ चुकी हैं।

 मैरी कॉम के सम्मान में न्यूड हो गई थीं गहना

मैरी कॉम के सम्मान में न्यूड हो गई थीं गहना

गहना वशिष्‍ठ का विवादों से पुराना नाता रहा है, उन पर तिरंगे का अपमान करने का भी आरोप लग चुका है, गहना लंदन ओलंपिक में मैडल जीतने वाली महिला बॉक्सर मैरी कॉम के सम्मान में भी न्यूड हो गईं थी, गहना की इन्हीं हरकतों के कारण लोकजनशक्ति पार्टी की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया था, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

बोल्ड कटेंट से कोई एतराज नहीं

फिल्म ‘सविता बार्बी 3डी'में गहना वशिष्ठ ने कई बोल्ड और हॉट सीन्स देकर सभी को हैरान कर दिया था,गहना हाल ही में ऑल्ट बालाजी की गंदी बात में नजर आई थीं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+