Gandhigiri: 'संजू' का असर दिखा राहुल गांधी पर, मुन्ना भाई के अंदाज में पीएम को दी जादू की झप्पी
Recommended Video

नई दिल्ली। आज संसद में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान राहुल गांधी का एक अलग ही रूप देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। पहले भाषण में उन्होंने खुद को पप्पू कहा और फिर गांधीगिरी दिखाते हुए वो पीएम मोदी की सीट के पास पहुंचे और उन्हें गले लगा लिया। राहुल या यूं पीएम के गले लगना, खुद मोदी को भी हैरान कर गया।

गांधीगिरी या राजनीति?
राहुल के संसदीय क्षेत्र अमेठी में बीजेपी के कार्यकर्ता राहुल त्रिवेदी ने वनइंडिया से बात करते हुए कहा कि लगता है कि राहुल गांधी आज संसद में आने से पहले संजय दत्त की फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' या उसकी बॉयोपिक 'संजू' देखकर आए थे और इसी वजह से वो गांधीगिरी दिखा रहे थे लेकिन शायद वो भूल गए हैं कि जनता सच जानती है और उसे अच्छी तरह से पता है क्या सच है और क्या झूठ।

मुन्ना भाई... की जादू की झप्पी...
आपको बता दें कि राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म ' लगे रहो मुन्ना भाई' में गांधीगिरी का पाठ सिखाया गया था और संदेश दिया गया था कि नफरत करने वालों से प्रेम करो और मुन्ना भाई एमबीबीएस में जादू की झप्पी देने की बात कही थी।

मैं प्रधानमंत्री और आरएसएस का अभारी हूं: राहुल गांधी
मालूम हो कि राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि मैं प्रधानमंत्री और आरएसएस का अभारी हूं कि इन्होंने मुझे कांग्रेस का मतलब समझाया, इन्होंने हिन्दुस्तानी होने का मतलब समझाया, हिन्दुस्तानी का मतलब, आपको कोई भी कुछ भी कहे, गाली दे, झूठ बोले, लाठी मारे तुम्हारे दिल में उसके लिए प्यार होना चाहिए, ये बात नरेंद्र मोदी जी, बीजेपी और आरएसएस ने मुझे सिखाया, इसके लिए मैं आपको दिल से धन्यवाद कहता हूं।

आप सबको कांग्रेस में बदलूंगा: राहुल गांधी
आपके अंदर मेरे लिए गुस्सा है, आपके लिए मैं पप्पू हूं, आप चाहे मुझे कितना भी गाली दे लो लेकिन मेरे अंदर आपके प्रति प्रेम है, यही कांग्रेस की भावना है, यह भावना आपके अंदर भी है और मैं आप सबके अंदर से इस भावना को निकालूंगा और आप सबको कांग्रेस में बदलूंगा।












Click it and Unblock the Notifications