गाम्बिया में बच्चों की मौत का मामला: 'कफ सिरप में कोई कमी नहीं', केंद्र सरकार ने मेडेन फार्मा को दी क्लिनचीट
केंद्र सरकार ने मेडेन फार्मा को क्लिन चिट देते हुए कहा कि कंपनी के कफ सिरप में कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि कफ सिरप सैंटर्ड क्वालिटी का है।

अफ्रीकी देश गाम्बिया में कफ सिरप पीने से 66 बच्चों की मौत के मामले में केंद्र सरकार ने मेडेन फार्मा को क्लिन चिट दे दी है। केंद्र सरकार ने कहा कि गाम्बिया में कथित तौर पर 66 बच्चों की मौत का कारण बनने वाली मेडेन फार्मा की दवाई को क्लिन चिट दे दी है। उन्होंने कहा कि खांसी की दवाई में कोई कमी नहीं है। खांसी की दवाई स्टैंडर्ड क्वालिटी की है। इसमें किसी तरह की कोई मिलावट नहीं है। केंद्र सरकार ने राज्यसभा में यह जानकारी दी।

गाम्बिया हेल्थ मिनिस्टर ने उठाए थे सवाल
वहीं, इससे पहले गाम्बिया में हेल्थ मिनिस्टर अहमदौ लामिन समतेह ने पत्रकारों को बताया था कि भारत में बने कफ सिरफ से बच्चों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया था कि पहले यह आंकड़ा 66 था जो कि अब बढ़कर 70 हो चुका। इसके बाद गाम्बिया के राष्ट्रपति ने कहा था कि देश में कफ सिरप पीने पर बैन लगा दिया गया है जिसके बाद से स्थिति नियंत्रण में है। द सोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, गाम्बिया में हेल्थ डायरेक्टर मुस्तफा बिट्टाये ने सभी बच्चों की मौत के कारणों की पुष्टि करते हुए बताया था कि इन सभी बच्चों की मौत किडनी की गंभीर दिक्कतों की वजह से हुई है।
डायरिया से हुई थी मौत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने देश में इस तरह के सिरप की अनुमति देने के लिए गाम्बिया की स्क्रीनिंग और ऑडिट मानदंडों पर सवाल उठाया है। भारत सरकार के सूत्रों ने कहा है कि जिन 70 बच्चों की मौत हुई है, उनकी पीएम रिपोर्ट से पता चलता है कि उन्हें ई-कोलाई और डायरिया था, फिर उन्हें कफ सिरप देनी की वजह क्या थी?
इंडोनेशिया में भी बच्चों की मौत
वहीं, इससे पहले गाम्बिया के बाद इंडोनेशिया में कफ सिरप पीने से 100 बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद देश में सभी कफ सिरप और लिक्विड दवाओं की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की गई थी। दावा किया जा रहा था कि ये इंजरी कफ सिरप की वजह से हुई है। इससे पहले अफ्रीका के गाम्बिया में कफ सिरप पीने से 69 बच्चों की मौत हो गई थी। इनका इल्जाम भारतीय दवा कंपनी पर आया था। इन चारों सिरप के नाम प्रोमेथाजीन ओरल सॉल्युशन, कोफेक्समलीन बेबी कफ सिरप, मेकऑफ बेबी कफ सिरप और मैग्रिप एन कोल्ड सिरप हैं।
यह भी पढ़ें- गाम्बिया के बाद अब इंडोनेशिया में जानलेवा बना कफ सिरप, 100 बच्चों की मौत के बाद सरकार ने लगाया बैन

Click it and Unblock the Notifications