Sunny Deol: '2024 में नहीं लड़ूंगा लोकसभा चुनाव', सनी देओल का चौंकाने वाला बयान, Video
Sunny Deol: फिल्म 'गदर- 2' बॉक्सऑफिस पर धांसू कमाई कर रही है, फिल्म की अपार सफलता से गदगद सनी देओल ने उस वक्त लोगों को ये कहकर चौंका दिया कि 'वो साल 2024 का चुनाव नहीं लड़ेंगे क्योंकि राजनीति उनके परिवार के लिए नहीं है।'

आज तक के खास कार्यक्रम में अभिनेता ने साफ तौर पर कहा कि 'मेरी फैमिली को राजनीति रास नहीं आई इसलिए अभिनेता बने रहना ही मेरा चुनाव है और मैं साल 2024 का चुनाव नहीं लड़ने वाला हूं।'
'मैं जिस सोच के साथ राजनीति में आया था...'
उनसे जब इस बारे में सवाल किया गया कि क्यों? तो उन्होंने कहा कि 'मुझे ऐसा लगता है कि मैं बतौर एक्टर ही देश का सेवा कर सकता हूं, जो कि मैं पहले से करता आ रहा हूं। मैं जिस सोच के साथ राजनीति में आया था, वो सारे काम मैं बतौर अभिनेता रहते हुए भी कर सकता हूं लेकिन एक साथ मैं बहुत सारा काम करने में असमर्थ हूं।'
'वो लोग वहां पर कैसे बर्ताव करते हैं...'
सनी देओल से जब ये कहा गया कि 'बतौर सांसद उनकी लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी ही उपस्थिति रही।' जिस पर सनी ने कहा कि 'जब मैं संसद जाता हूं तो देखता हूं कि यहां देश चलाने वाले लोग बैठे हैं, सभी राजनीतिक दल के नेता बैठे हुए हैं लेकिन वो लोग वहां पर कैसे बर्ताव करते हैं।'
'इस तरह का व्यवहार मत करो'
'जबकि हम दूसरे लोगों से कहते हैं कि इस तरह का व्यवहार मत करो, मुझे लगता है कि मैं ऐसा नहीं हूं और ये ना ये कर सकता हूं इसलिए मुझे लगता है कि मैं कहीं और चला जाऊं, फिर उन्होंने कहा कि लगता है कि राजनीति हमारे परिवार के लिए नहीं है।'
गुरदासपुर से सांसद हैं सनी देओल
आपको बता दें कि 'सनी देओल इस वक्त पंजाब के गुरदासपुर से सांसद हैं, उन्होंने साल 2019 के चुनाव के दौरान ही भाजपा ज्वाइन की थी। उन्होंने यहां पर कांग्रेस के दिग्गज नेता सुनील जाखड़ को 82, 459 वोटों से पराजित किया था। फिलहाल सनी देओल के इस बयान के बाद ये क्लीयर हो गया कि 2024 लोकसभा चुनाव में गुरदासपुर सीट से भाजपा अपना नया प्रत्याशी उतारेगी।
भाजपा के लिए महत्वपूर्ण हैं गुरदासपुर
मालूम हो कि ये भाजपा की महत्वपूर्ण सीटों में से एक हैं, क्योंकि इसी सीट पर दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना बीजेपी के ही टिकट पर 1999 से 2004 और 2014 से 2017 तक सासंद रहे थे, उनके निधन के बाद ही यहां उपचुनाव हुआ थे , जिसमें कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ जीते थे लेकिन लोकसभा चुनाव में सनी देओल ने जीतकर वापस ये सीट भाजपा की झोली में डाल दी थी।












Click it and Unblock the Notifications