Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

G20 Summit in JK: कश्मीर में आज से जी20 की बैठक शुरू, पाकिस्तान-चीन को लगी मिर्ची, सुरक्षा कड़ी

G20 Summit in JK: भारत के पास इस साल की जी20 की अध्यक्षता है और इसलिए ही वो अलग-अलग प्रदेशों में इसकी बैठक आयोजित करवा रहा है।

G20 Summit in JK:

G20 Summit in JK: धरती की जन्नत कश्मीर में आज से जी-20 शिखर सम्मेलन प्रारंभ होने जा रहा है। ये सम्मेलन 22 से 24 मई तक चलेगा। इस बैठक के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। इस सम्मेलन में कई देशों के गणमान्य नेता शिरकत करने वाले हैं, जिनके रूकने की समुचित व्यवस्था की गई हैं। इस सम्मेलन की सुरक्षा में जम्मू-कश्मीर पुलिस के अलावा सेना के जवान भी लगे हुए हैं। आपको बता दें कि अनुच्छेद 370 के समाप्त होने के बाद कश्मीर में इस तरह की पहली इंटरनेशनल बैठक हो रही है, इसलिए ये बैठक काफी खास है।

बारामूला के गुलमर्ग नहीं जाएंगे मेहमान

आपको बता दें कि ये बैठक शेर-ए-कश्मीर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगी, जिसकी सुरक्षा में मरीन कमांडो से लेकर एनएसजी तक तैनात है। आखिरी मौके पर कार्यक्रम में बदलाव हुआ है, अब मेहमान बारामूला के गुलमर्ग नहीं जाएंगे। मालूम हो कि इस बैठक के लिए मेहमान भी काफी उत्साहित हैं। इस बैठक के बारे में वर्किंग ग्रुप की कमेटी मेंबर ने कहा कि इस बैठक के जरिए हमें पर्यटन को बढ़ावा देना और मेहमानों को हमारे देश के संस्कृति से रूबरू कराना है। हमें खुशी है कि हम ऐसा कर पा रहे हैं।

आज तक करीब 118 बैठकें हो चुकी हैं

गौरतलब है कि जी-20 शिखर सम्मेलन पहली बैठक फरवरी में गुजरात में हुई थी और तब से लेकर आज तक करीब 118 बैठकें अलग-अलग राज्यों में हो चुकी हैं। मेहमानों का कहना है कि हर बैठकों में हमें राज्य की ओर प्रेम और लगाव मिला है। आपको बता दें कि कश्मीर में होने जा रहे इस सम्मेलन में Digitalization,Green Tourism और Destination management जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

पाकिस्तान बुरी तरह से तिलमिलाया

आपको बता दें कि कश्मीर में हो रही इस बैठक का पाकिस्तान ने विरोध किया है और भारत के खिलाफ दुष्प्रचार में लगा है, जिसके जवाब में इंडिया ने उसे करारा जवाब देते हुए कहा है कश्मीर हमारा हिस्सा है और भारत कहीं भी कोई बैठक कर सकता है, पाकिस्तान को इस बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है ।

चीन ने किया बहिष्कार तो मिला करारा जवाब

तो वहीं खबर आ रही है चीन ने भी इस सम्मेलन का बहिष्कार कर दिया है। उसने कहा कि वो विवादित स्थल पर बैठक कराने का विरोध करता है, जिस पर उसे भारत की ओर से करारा जवाब दिया गया है। इंडिया ने कहा कि वो भारत को ना बताए कि कहां बैठक होनी है, हमें पता है कि हमें क्या करना है,हम पूरी तरह से स्वतंत्र हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+