G20: भारत मंडपम में लगी नटराज की खास मूर्ति, तमिल मूर्तिकारों ने किया तैयार, PM ने भी की तारीफ
राजधानी दिल्ली जी-20 समिट के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिपरिषद की बैठक की। जिसमें समिट की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही पीएम ने मंत्रियों और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
वहीं 'जी20 इंडिया' नाम का ऐप भी लॉन्च किया गया है। बैठक में इसके उपयोग पर चर्चा की गई। पीएम ने सभी मंत्रियों को इस ऐप को डाउनलोड करने को कहा है, ताकि विदेशी मेहमानों से संवाद किया जा सके।

अधिकारियों के मुताबिक जी-20 समिट को देखते हुए ये ऐप तैयार किया गया है। इसके लिए मेहमान और भारत के लोग समिट से जुड़ी सारी जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसमें हर कार्यक्रम के वक्त, स्थान आदि की भी जानकारी होगी। साथ ही इसमें दुनियाभर की 24 भाषाओं को रखा गया है, ताकि किसी भी मेहमान को दिक्कत ना हो।
सबसे खास बात ये कि इस ऐप में नेविगेशन की सुविधा दी गई है, जिससे मेहमान एक जगह से दूसरी जगह आसानी से आ-जा सकते हैं। हालांकि इसके इस्तेमाल के लिए इसमें रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है।
भारत मंडपम में लगी नटराज की मूर्ति
वहीं आयोजन स्थल पर खास तैयारियां की जा रही हैं। जिसके तहत भारत मंडपम में अष्टधातु से बनी नटराज की मूर्ति लगाई गई है। ये 27 फीट ऊंची, 18 टन वजनी ये मूर्ति, अष्टधातु से बनी सबसे ऊंची मूर्ति है। इसे तमिलनाडु के स्वामी मलाई के प्रसिद्ध मूर्तिकार राधाकृष्णन और उनकी टीम ने रिकॉर्ड 7 महीने में तैयार किया।
पीएम ने भी की तारीफ
इस मूर्ति की फोटो को पीएम मोदी ने भी शेयर किया। उन्होंने कहा कि भारत मंडपम में भव्य नटराज प्रतिमा हमारे समृद्ध इतिहास और संस्कृति के पहलुओं को जीवंत करती है। जैसे ही दुनिया जी20 शिखर सम्मेलन के लिए इकट्ठा होगी, ये भारत की सदियों पुरानी कलात्मकता और परंपराओं के प्रमाण के रूप में खड़ा होगा।












Click it and Unblock the Notifications