CAA: धर्म के नाम पर छात्रों को भड़काने की कोशिश कर रहीं कुछ पार्टियां- जी किशन रेड्डी
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने नागरिकता संशोधन कानून पर देशभर में मचे बवाल के लिए विपक्षी राजनीतिक दलों को जिम्मेदार ठहराया है। गुरुवार को रेड्डी ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल धर्म के नाम पर छात्रों, महिलाओं को उकसाने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों मे हिंसक विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग है कि सरकार नागरिकता कानून को वापस ले।

बता दें कि बीते रविवार को दिल्ली में हुए जामिया हिंसा के लिए भी राज्य गृह मंत्री और लोकसभा सांसद जी किशन रेड्डी ने विदेशी ताकतों को जिम्मेदार ठहराया था। गुरुवार को उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कई हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन हुआ जिसपर जी किशन रेड्डी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने के लिए छात्रों और महिलाओं को कुछ राजनीतिक दल धर्म के नाम पर उन्हें भड़का रहे हैं।मुझे लगता है कि शांति बनाए रखने के लिए राजनीतिक प्रयास करने चाहिए। यदि आप विरोध करना चाहते हैं, तो कृपया शांति से करें हिंसा और अफवाहें न फैलाएं। जी किशन रेड्डी ने आगे कहा कि लखनऊ छोड़कर कहीं भी हिंसक विरोध प्रदर्शन नहीं हुए हैं। उसके उलट देश में हर जगह स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।
जामिया में हिंसा पर दिया था ये बयान
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध की आड़ में हो रही हिंसा और आगजनी की घटनाओं पर रेड्डी ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल इस मुद्दे पर हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए। उपद्रवियों द्वारा सरकारी और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाना गलत है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी के खिलाफ नहीं है। हम सबसे बात कर रहे हैं और मोदी सरकार लगातार सबके हित में काम कर रही है।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी पर शरद पवार का तीखा तंज, कहा- लोगों को BJP के ऐसे विकल्प की जरूरत जो देश में टिक सके












Click it and Unblock the Notifications