Fuel Rates: लगातार तीसरे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम तो बोले राहुल गांधी-'चुनाव खत्म, लूट फिर शुरू'

नई दिल्ली, 06 मई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर मोदी सरकार पर तंज कसा है, उन्होंने ट्वीट किया है कि 'चुनाव खत्म,लूट फिर शुरू!'। मालूम हो कि पांच राज्यों के चुनाव परिणाम 2 मई को घोषित हुए हैं और उसके बाद से लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। आज लगातार तीसरा दिन है, जब पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। गुरुवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल जहां 25 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है तो वहीं डीजल के दाम 30 पैसे बढ़े हैं।

Recommended Video

    Petrol Diesel Price: Rahul Gandhi ने पेट्रोल-डीजल महंगा होने पर कसा तंज, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    Fuel Rates: बोले राहुल गांधी-चुनाव खत्म, लूट फिर शुरू

    मालूम हो कि इससे पहले 28 मार्च को जब चुनावों के दौरान इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों के बढ़ने के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम घटे थे तब भी राहुल गांधी ने जमकर मोदी सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने ट्वीट किया था कि 'चुनाव के कारण केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल 17/18 पैसे प्रति लीटर सस्ता किया है। बचत की इस धनराशि से आप क्या-क्या करेंगे?। '

    राहुल गांधी ने कसा था तंज, कहा-पीएम करें चर्चा

    आपको बता दें कि इससे पहले भी राहुल गांधी ने कई बार पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर एक खबर का स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जिसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होती बताई गई थीं, इस खबर के साथ राहुल ने लिखा कि 'केंद्र सरकार की टैक्स वसूली के कारण गाड़ी में तेल भराना किसी इम्तहान से कम नहीं, फिर PM मोदी इस पर चर्चा क्यों नहीं करते, उन्हें खुलकर इस बारे में बात करनी चाहिए।'

    Fuel Rates: बोले राहुल गांधी-चुनाव खत्म, लूट फिर शुरू

    वैसे राहुल गांधी की बात यहां एकदम सच निकली है क्योंकि चुनाव बाद सच में ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। मात्र तीन दिन में पेट्रोल 62 पैसे और डीजल 69 पैसे प्रति लीटर महंगा हो चुका है। मालूम हो कि नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+