Citizenship Act Protests: पहले असम, फिर बंगाल और अब दिल्ली, हर जगह BJP फेल: कांग्रेस

नई दिल्ली। नागरिकता (संशोधन) कानून के देश के कई हिस्सों से लगातार विरोध-प्रदर्शन के बीच रविवार को दिल्ली में हिंसक प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने दक्षिण पूर्व दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में डीटीसी की कई बसों और एक अग्निशमन गाड़ी में आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि इस हिंसक प्रदर्शन में एक पुलिसकर्मी और दो दमकलकर्मी जख्मी हो गए। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोगों से हिंसा ना करने और शांति बनाए रखने की अपील की है, तो वहीं इस मुद्दे पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है।

पहले असम, फिर बंगाल और अब दिल्ली, हर जगह BJP फेल: कांग्रेस

दिल्ली में फैली अशांति के लिए कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है, पार्टी ने कहा है कि पहले असम फिर पश्चिम बंगाल और अब दिल्ली, भाजपा की सरकार हर जगह शांति बनाए रखने में फेल साबित हुई है, देश में जो कुछ भी हो रहा है उसके लिए सिर्फ और सिर्फ मोदी सरकार ही जिम्मेदार है।

सीएम केजरीवाल ने किया ये Tweet

गौरतलब है कि दिल्ली में भड़की हिंसा पर सीएम केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल से बात की है और उनसे शांति व्यवस्था कायम करने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया है, इसके साथ ही दिल्ली के सीएम ने प्रदर्शनकारियों से हिंसात्मक गतिविधि में शामिल नहीं होने की अपील की, उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की हिंसा अस्वीकार है, उन्होंने कहा कि प्रदर्शन को शांतिपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए।

CAB को लेकर जारी है विरोध

CAB को लेकर जारी है विरोध

मालूम हो कि जामिया के छात्र पिछले तीन दिनों से नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं,इसके साथ ही इस कानून के खिलाफ नॉर्थ ईस्ट के राज्य असम में भी प्रदर्शन हो रहा है, पश्चिम बंगाल में भी इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है, यहां कई ट्रेन और गाड़ियों को जलाई गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+