Weight Loss Tips: इन घरेलू उपायों से वजन होगा कम, मोटापा दूर कर बनें फिट
Weight Loss Tips: क्या आपका वजन दिन पे दिन बढ़ता जा रहा है? क्या आप अपने मोटापे से परेशान हैं? क्या आपके पास एक्सरसाइज करने का सामय नहीं है? ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहींहै। आप कुछ घरेलू उपायों की मदद से शरीर के बढ़ते वजन को कम कर सकते हैं।
ऑफिस में काम करने वाले लोगों के लिए एक्सरसाइज के लिए टाइम निकालना एक बड़ा चैलेंज होता है। ऐसे में अगर आप बिना डाइटिंग और एक्सरसाइज के मोटापा कम करना चाहते हैं, तो इन घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं। इससे आप बड़ी ही आसानी से अपना मोटापा दूर कर सकते हैं।

नींबू पानी के साथ शहद का सेवन
विटामिन सी से भरपूर नींबू शरीर के एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद करता है। वहीं शहद में प्राकृतिक मिठास होती है, जो बिना कोलेस्ट्रॉल बढ़ाए वजन को आसानी से कम कर सकता है। ऐसे में सुबह उठकर नींबू पानी में शहद मिलकार पीने से वजन कम होता है।
पत्तागोभी का सेवन
पत्तागोभी में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होता है। वहीं इसमें फाइबर की भी अच्छी-खासी मात्रा होती है। ऐसे में आप सर्दियों के मौसम में वजन कम करने के लिए पत्तागोभी का सेवन कर सकते हैं। आप घर पर पत्तागोभी से बना सूप, सब्जी व सलाद खा सकते हैं।
भरपूर पानी पिएं
मोटापा कम करने के लिए शरीर को हाइड्रेट रहना भी बेहद जरूरी होता है। दिन में 7 से 8 ग्लास पानी पीने से पेट भरा हुआ सा महसूस होता है जिससे भूख कम लगती है। ऐसे में ओवरइटिंग से बचा जा सकता है, जो मोटापा बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है।
डाइट में शामिल करें गाजर
गाजर लो कैलोरी वाली सब्जी है, जिसे खाकर बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें फाइबर भी अच्छी-खासी मात्रा में मौजूद होता है जो मोटापे को कम करने का काम करता है।
सौंफ खाने से कम होता है वजन
मोटापा कम करने के लिए सौंफ भी बेहद फायदेमंद होता है। सौंफ फाइबर युक्त होता है जो भूख को नियंत्रित कर वजन घटाने में मदद करती है। आप चाहें तो सौंफ का पानी भी पी सकते हैं। इससे भी वजन कम होता है और पेट की समस्याएं भी दूर होती हैं।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Oneindia Hindi इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से जरूर संपर्क करें)












Click it and Unblock the Notifications