क्या आप भी चाहते हैं आमिर खान के दामाद जैसी फिटनेस? रोजाना अपने रूटीन में शामिल करें ये चीज

Nupur Shikhare Fitness: आमिर खान अपनी लाडली आयरा खान की शादी कर रहे हैं। एक्टर की बेटी की शादी फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे संग हुई है। नुपुर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में हैं। वे सेलेब्स को भी ट्रेनिंग देते हैं। नुपुर ने अपने ससुर आमिर खान को भी ट्रेनिंग दी है।

नुपुर अपने सोशल मीडिया पर फिटनेस से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। उनके सिक्स पैक ऐब्स देखते ही बनते हैं। ऐसे में हर किसी को नुपुर जैसी बॉडी बनाने का मन तो होता ही है। कौन नहीं चाहता कि उसका शरीर दिखने में सुंदर और सुडौल लगे। ऐसे में अगर आपको भी नुपुर शिखरे जैसी शानदार बॉडी बनाने की चाह है तो कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।

Aamir Khan son in law

हर साल पहले दिन लोग नए नए रिजॉल्यूशन लेकर आते हैं। इनमें से ज्यादातर रिजॉल्यूशन्स फिटनेस से जुड़े होते हैं। लाल रे पहले दिन जिम में देखने लायक भीड़ होती है। मगर ये सब बेहद कम ही लोग बरकरार रख पाते हैं। ऐसे में कुछ छोटी और आसान आदते हैं, जिन्हें अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करके आप बड़े बदलाव देख सकते हैं। इन आदतों को अपनाकर आप नुपुर शिखरे तो नहीं बन सकते मगर काफी हद तक उनके जैसा शरीर बना सकते हैं।

रोजाना सुबह उठने की डालें आदत
डॉक्टर्स भी इस बात को मानते हैं और आयुर्वेद भी इस बात का समर्थन करता है कि सुबह उठना शरीर के लिए कितना अच्छा होता है। सुबह सुबह पेट भी खाली होता है। ऐसे में अगर आप रोजाना चाय की प्याली की बजाय गुनगुना पानी पियेंगे तो सेहत के लिए ये किसी रामबाण से कम नहीं होगा। पेट की चर्बी गायब करने के लिए आपका ये छोटा सा कदम बहुत कारगर है।

समय से खाएं रात का खाना
माना जाता है कि रात का खाना सोने से कम से कम 2 घंटे पहले खाना चाहिए। ऐसे में सबसे शानदार समय 7-8 बजे के बीच का माना जाता है। अगर शरीर को आप इस वक्त खाना खाने की आदत डलाएंगे तो जाहिर तौर पर अपने शरीर में सकारात्मक बदलाव भी देखेंगे।

रोजाना करें व्यायाम
अपने शरीर को कसरत करने की आदत जरूर डलाएं। खाने के साथ-साथ व्यायाम भी शरीर के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में अगर आप रोजाना 1 घंटा भी कसरत करेंगे तो आप अपने शरीर को फिट आराम से रख सकते हैं। मसल्स गेन के करने के लिए जिम जॉइन कर सकते हैं। या फिर अगर आपको सिर्फ फिट रहना है तो घर पर भी आराम से योगा और अन्य कसरतें कर सकते हैं।

जंक फूड से करें तौबा-तौबा
बाहर मिलने वाला फूड अकसर शरीर के लिए हानिकारक होता है। मगर टेस्ट के चक्कर में ये सब हम भूल जाते हैं। चाइनीज खाना खाने का शौक आजकल हर किसी को है। मगर जंक फूड जितना टेस्टी होता है, उतना ही सेहत के लिए खराब।

ये छोटी आदतें आपकी जिंदगी पूरी तरह से बदलकर रख सकती है। बाकी चीजें अलग-अलग शरीर की जरूरतों पर निर्भर करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+