रेलवे में अब नहीं मिलेगा ऑनलाइन वेटिंग टिकट, मिलेंगे सिर्फ कन्फर्म टिकट
नयी दिल्ली। ट्रेन से सफर करने वालों के लिए सबसे बड़ी मुश्किल होती है कंफर्म टिकट पाना। अगर आप कहीं जाने की प्लानिंग करते हैं तो सबसे बड़ी टेंशन कंफर्म टिकट पाने की होती है, लेकिन अब ऐसा होगा, क्योंकि रेलवे अब आपको कंफर्म टिकट मुहैया कराएगी। अब टिकट बुकिंग काउंटर से मिलेगा प्रीमियम तत्काल टिकट

रेलवे अब ऑनलाइन रिजर्वेशन करने वाले यात्रियों को सिर्फ कन्फर्म या आरएसी टिकट ही जारी करेगा। यानी ऑनलाइन यात्रियों को अब वेटिंग टिकट नहीं मिलेगा। भारतीय रेलवे 1 जुलाई से टिकट सिस्टम के साथ-साथ कई बदलाव करने जा रहे हैं। उनमें से सबसे अहम है कंफर्म टिकट मुहैया कराना। नहीं चलेगी ट्रेनें, क्योंकि 11 जुलाई से होगी दुनिया की सबसे बड़ी हड़ताल
इसके लिए रेलवे ना केवल राजधानी और शताब्दी ट्रेनों में बोगियों की संख्या बढ़ाने जा रहा है बल्कि सुविधा ट्रेनों का परिचालन शुरू कर इन ट्रेनों में यात्रियों को केवल कन्फर्म टिकट मुहैया कराने की दिशा में काम कर रही है। नए नियम एक जुलाई से लागू हो जाएगे।












Click it and Unblock the Notifications