फ्रेंच हैकर ने किया आरोग्य सेतु हैक करने का दावा, बताया- PMO और सेना मुख्यालय में कई लोग बीमार
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के मरीजों को ट्रैस करने के लिए भारत सरकार ने आरोग्य सेतु ऐप लांच किया। इस ऐप की मदद से किसी संक्रमित व्यक्ति की जानकारी उसके आसपास मौजूद लोगों को दी जा सकती है। हाल ही में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस ऐप में डाटा और प्राइवेसी सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए थे। जिसके बाद सरकार ने राहुल गांधी के दावे को खारिज करते हुए आरोग्य सेतु ऐप को सुरक्षित बताया था। वहीं अब फ्रेंच हैकर और साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट इलियट एल्डर्सन ने आरोग्य सेतु ऐप हैक करने का दावा किया है। अगर हैकर का ये दावा सही निकलता है तो भारत में 9 करोड़ लोगों की प्राइवेसी खतरे में पड़ सकती है।
Recommended Video

PMO में पांच लोग बीमार
आरोग्य सेतु ऐप बनाने वाली टीम और सरकार ने बुधवार को दावा किया कि ये ऐप पूरी तरह से सुरक्षित है। जिसके बाद फ्रेंच हैकर ने इसका जवाब दिया। हैकर ने ट्वीट करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय में 5 लोग बीमार हैं। दो लोगों की तबीयत सेना मुख्यालय में खराब है। वहीं एक कोविड-19 संक्रमित मरीज भारतीय संसद और 3 होम ऑफिस के आसपास हैं। दूसरे ट्वीट में उसने दावा किया कि इस ऐप का मकसद कोरोना संक्रमित व्यक्ति की लोकेशन जानना नहीं है। इसका मुद्दा सुरक्षा और गोपनीयता है। अगर आपको अपनी प्राइवेसी की परवाह नहीं है, तो आप इस ऐप को इंस्टाल कर लीजिए।
And yes, yesterday:
- 5 people felt unwell at the PMO office
- 2 unwell at the Indian Army Headquarters
- 1 infected people at the Indian parliament
- 3 infected at the Home OfficeShould I continue?
— Elliot Alderson (@fs0c131y) May 6, 2020
सरकार ने बताया पूरी तरह सुरक्षित
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को मामले में कहा कि आरोग्य सेतु ऐप अत्याधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम है। इसको इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, वैज्ञानिकों, एनआईसी, नीति आयोग और कुछ प्राइवेट कंपनियों ने कड़ी मेहनत के बाद तैयार किया है। जिस वजह से मौजूदा वक्त में कोरोना से लड़ने के लिए ये एक अच्छा प्लेटफॉर्म है। उन्होंने राहुल गांधी के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार सभी की प्राइवेसी का सम्मान करती है। आरोग्य सेतु से किसी की प्राइवेसी को कोई खतरा नहीं है। सभी का डाटा पूरी तरह से सुरक्षित है।

राहुल गांधी ने उठाया था प्राइवेसी का मुद्दा
हाल ही में राहुल गांधी ने आरोग्य सेतु ऐप पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि आरोग्य सेतु ऐप एक जटिल निगरानी प्रणाली है, जो एक प्राइवेट ऑपरेटर के लिए आउटसोर्स है, जिसमें कोई संस्थागत निरीक्षण नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे गंभीर डेटा सुरक्षा और गोपनीयता संबंधी चिंताएं बढ़ती हैं। तकनीक हमें सुरक्षित रखने में मदद कर सकती है, लेकिन नागरिकों की सहमति के बिना उनको ट्रैक करने के लिए डर का फायदा नहीं उठाया जाना चाहिए। राहुल गांधी इस दावे के इस दावे का एक फ्रेंच हैकर ने समर्थन भी किया था।
-
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
North Korea missile launch: युद्ध के माहौल के बीच किम जोंग उन ने दागी मिसाइल, जपानी PM ने बुलाई इमरजेंसी बैठक -
'मुझे रात 9 बजे अजीब सी तलब लगती है और फिर', फेमस एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, जेल से बाहर आकर बताई सच्चाई -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना हुआ और सस्ता! 10 ग्राम गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट, आज क्या है नया रेट -
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
LPG Gas Rule: घर में कितने गैस सिलेंडर रखना कानूनी? ज्यादा रखे तो हो सकती है जेल, सरकार का पूरा नियम जान लें -
खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें -
LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान -
Ladli Behna Yojana: इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 1500 रुपये, घर बैठे ऐसे करें स्टेटस चेक












Click it and Unblock the Notifications