फ्रीडम 251: सबसे सस्ता स्मार्टफोन देने वाली कंपनी को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा
नयी दिल्ली। दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन फ्रीडम 251 को बनाने वाली कंपनी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। फ्रीडम 251 को बनाने वाली कंपनी रिंगिल बेल विवादों में घिर गई हैं। पहले बड़े घोटाले का आरोप लगा तो अब लिलाद हैंडसेट को लेकर लग रहा है। घर से निकलते ही ऑफ कर दें अपना WiFi वरना.

आरोप लग रहे हैं कि यह फोन बनाने व लाने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स तो केवल अपनी प्रतिस्पर्धी एडकॉम के हैंडसेट को रिब्रांड यानी नाम बदलकर पेश कर रही है। जानकारों का कहना है फ्रीडम 251 का डिजाइन और फीचर एडकाम के आइकन 4 हैंडसेट जैसा है। आइकन 4 की 3,999 रूपए है। जब आरोप लगा तो कंपनी से सफाई पेश की कि लांचिंग के वक्त जो हैंडसेट दिखाए गए वो केवल सैंपल थे, लेकिन बाजार में बिकने वाले हैंडसेट की यह ब्रांडिंग नहीं होगी।
अब मोबाइल पर अपने मनपंसद टीवी शो देखिये.. बिना इंटरनेट के
वहीं एडकम की ओर से कहा गया है कि रिंगिंग बेल ने उनसे कुछ हैंडसेट हमसे लिए है, लेकिन इस विवाद पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। दरअसल फ्रीडम 251 की कीमत 251 रुपए है। जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है कि आखिर कोई कंपनी इतने सस्ते में हैंडसेट कैसे बेच सकती है, जबकि जो फीचर इस हैंडसेट में उसके हिसाब से इसकी लागत ही कम से कम लगभग 2700 रू होनी चाहिए। इस मामले को दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद के पास भी भेजा गया है। रिंगिंग बेल्स का कहना है कि फोन की विनिर्माण लागत लगभग 2500 रपये होगी जिसे विभिन्न तरीकों से वसूला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications