केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली का बयान: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से हो रही फ्री वैक्सीन की भरपाई
देश में पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों पर केंद्रीय राज्य मंत्री (पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस) रामेश्वर तेली ने अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि तेल की कीमतें ज्यादा नहीं है, उसमें टैक्स भी शामिल है।
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर। देश में पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों पर केंद्रीय राज्य मंत्री (पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस) रामेश्वर तेली ने अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि तेल की कीमतें ज्यादा नहीं है, उसमें टैक्स भी शामिल है। उन्होंने कहा कि वैसे भी देश में कोरोना की वैक्सीन फ्री लग रही हैं, उसके लिए पैसा कहां से आएगा। उसकी भरपाई यहीं से की जा रही है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि असम उन राज्यों में शामिल है जहां पेट्रोल पर वैट बहुत कम है।

उन्होंने कहा, 'पेट्रोल के दाम ज्यादा नहीं है, उनमें टेक्स शामिल है। ईंधन से ज्यादा तो मिनरल वॉटर के दाम हैं। पेट्रोल की कीमत 40 रुपए है। असम सरकार उस पर 28 रुपए वैट लगाती है, इसके अलावा पेट्रोलियम मंत्रालय 30 रुपए वसूलता है, जिसकी वजह से इसकी कीमत 98 रुपए हो जाती है। लेकिन यदि आप हिमालय का पानी खरीदते हैं तो उसकी बोतल 100 रुपए में आती है। यानी पानी की कीमत तेल से ज्यादा है।'
यह भी पढ़ें: लल्लू V/s प्रमोद तिवारी: प्रियंका गांधी के साथ बैठक में सीएम फेस प्रोजेक्ट करने को लेकर तनातनी
Recommended Video
मंत्री ने कहा सरकार द्वारा वसूले जा रहे टैक्स के कारण ही जनता को फ्री वैक्सीन लगाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पेट्रोल की कीमतें सबसे अधिक हैं और वहां की सरकार पेट्रोल पर सबसे अधिक वैट वसूलती है और यदि हम टैक्स कम भी कर दें तो वे कम नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वैट तो कम कर ही सकती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का मानना है कि तेल की कीमतें बढ़ने से केंद्र सरकार पर उंगली उठेगी। रामेश्वर तेली पार्टी की एक बैठक में शामिल होने तिनसुकिया गए थे, जहां उन्होंने ये बातें कहीं।
आसमान छू रही हैं ईंधन की कीमतें
बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। पिछले साल दिनों से पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल के दामों में 0.30 पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल के दामों में 0.35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई। वहीं मुंबई में सोमवार को पेट्रोल 0.29 पैसे की वृद्धि के साथ 110.41 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल 0.37 पैसे की वृद्धि के साथ 101.03 रुपए प्रति लीटर बिका।












Click it and Unblock the Notifications