ट्रेन में मुफ्त यात्रा के साथ जीत सकते हैं दस हजार का इनाम, जानिए ऑफर

Recommended Video

    Indian Railways: IRCTC देगी आपको मुफ्त Ticket के साथ Rs 10000 का इनाम | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्लीः ट्रेनों में ज्यादा सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब ट्रेन में यात्रा करके आप मुफ्त यात्रा के साथ-साथ दस हजार रुपये का इनाम भी जीत सकते हैं। दस हजार का इनाम और मुफ्त यात्रा के लिए यात्रियों को आईआरटीसी में अपना अकाउंट खुलवाना होगा। अकाउंट खुलवाने के बाद इसे आधार से लिंक करवाना होगा। इसके बाद रेलवे की लकी ड्रा स्कीम शुरू होगी, अगर आपका नाम आता है आप दस हजार रुपये जीत सकते हैं।

    ट्रेन में सफर करने वालों को होगा फायदा

    ट्रेन में सफर करने वालों को होगा फायदा

    रेलवे यात्रियों के लिए कई तरह की योजनाओं को संचालित कर रहा है। हाल ही में रेलवे ने यात्रियों के लिए एक विशेष योजना चलाई है। इस योजना के तहत उन यात्रियों को अधिक फायदा होगा, जो रेल से ज्यादा सफर करते हैं।

    इस तरह मिलेगा फायदा

    इस तरह मिलेगा फायदा

    आने वाले छह महीने में जो भी यात्री टिकट बुक करेगा, वो इस लकी ड्रॉ स्कीम में शामिल हो जाएंगे। अब से भारतीय रेलवे हर महीने में पांच लोगों को विजेता घोषित करेगी। लकी ड्रा को जीतने वालों को न सिर्फ 10 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा, बल्कि उन्होंने टिकट बुक करने पर खर्च भी वापस दे दिया जाएगा।

    बनाए गए हैं कुछ खास नियम

    बनाए गए हैं कुछ खास नियम

    इसके लिए आइआरसीटीसी ने कुछ नियम भी बनाए हैं। यात्री को उसी नाम से टिकट बुक करना होगा, जिस नाम से उसका आइआरसीटीसी अकाउंट है। अगर कोई यात्री इनाम जितता है तो उसे अगले महीने जीतने वाला का नाम पता चल जाएगा।

    रजिस्टर्ड यूजर आइडी पर दी जाएगी जानकारी

    रजिस्टर्ड यूजर आइडी पर दी जाएगी जानकारी

    जीतने वाले यात्री को उसकी रजिस्टर्ड यूजर आइडी पर भी इसकी जानकारी दी जाएगी। इस स्कीम में जीतने वालों की जानकारी अपनी आइआरसीटीसी साइट पर डालेगा। जीतने वालों की रजिस्टर्ड यूजर आइडी पर भी इसकी जानकारी दी जाएगी।

    पहली बार लॉन्च की गई है स्कीम

    पहली बार लॉन्च की गई है स्कीम

    यह पहली बार हो रहा है जब रेलवे ने इस तरह की कोई स्कीम लॉन्च की हो। इससे पहले रेलवे की ओर से इस तरह की किसी भी स्कीम को लॉन्च नहीं किया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+