दिल्ली हाईकोर्ट में हुई चार नए न्यायाधीशों की नियुक्ति, जजों की कुल संख्या हुई 34

सोमवार यानी 28 फरवरी को चार नए न्यायाधीशों ने दिल्ली हाईकोर्ट के जजों के रूप में शपथ ली। चारों जजों को चीफ जस्टिस डीएन पटेल ने शपथ दिलाई।

नई दिल्ली, 28 फरवरी। सोमवार यानी 28 फरवरी को चार नए न्यायाधीशों ने दिल्ली हाईकोर्ट के जजों के रूप में शपथ ली। चारों जजों को चीफ जस्टिस डीएन पटेल ने शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले जजों में जस्टिस नीना बंसल कृष्णा, जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा, जस्टिस अनूप कुमार मेंदीरत्ता और जस्टिस सुधीर कुमार जैन शामिल हैं। इन नई नियुक्तियों के साथ हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की कुल संख्या बढ़कर 34 हो गई है और अब न्यायाधीशों के रिक्त पद 26 रह गए हैं।

Appointment of Judges in Delhi High Court

कानून और न्याय मंत्रालय ने शुक्रवार को दिल्ली के उच्च न्यायालयों में चार नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की जानकारी दी। इस संबंध में जारी अधिसूचना में कहा गया कि राष्ट्रपति श्रीमती नीना बंसल कृष्णा, दिनेश कुमार शर्मा, अनूप कुमार मेंदीरत्ता और सुधीर कुमार जैन को वरिष्ठता के क्रम में दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करते हुए प्रसन्न हैं। वे अपने संबंधित कार्यालयों को संभालें।

जस्टिस अनूप कुमार मेंदीरत्ता केंद्रीय कानून सचिव के रूप में कार्यरत थे। इससे पहले वह पूर्वोत्तर जिसे के कड़कड़डूमा के जिला और सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने दिल्ली सरकार के साथ प्रमुख सचिव कानून विभाग के रूम में भी काम किया।

यह भी पढ़ें: 'हर आपदा में 'अवसर' नहीं खोजना चाहिए...', यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लेकर वरुण गांधी का मोदी सरकार पर कटाक्ष

किरेन रिजिजू ने दी बधाई

अधिसूचना के बाद, कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी कानून सचिव को उनकी पदोन्नति पर बधाई दी और ट्वीट किया, "हमारे कानून सचिव अनूप कुमार मेंदीरत्ता को दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। वे उच्च सत्यनिष्ठा और कानून के अच्छे ज्ञान वाले न्यायिक अधिकारी रहे हैं। मैं उनकी बहुमूल्य सेवाओं के लिए उनका धन्यवाद करता हूं। मैं उन्हें न्याय दिलाने के लिए एक न्यायाधीश के रूप में अपनी नई भूमिका में सफलता की कामना करता हूं।

. जस्टिस दिनेश कुमार शर्मा नई दिल्ली जिले की पटियाला हाउस कोर्ट में प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे। इससे पहले उन्होंने मई 2017 से जनवरी 2020 तक दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के रूप में काम किया।

. जस्टिस सुधीर कुमार जैन दिल्ली की राउज कोर्ट में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे।

. जस्टिस नीना बंसल कृष्णा साकेत (दक्षिण पूर्व) जिला न्यायालय में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+