तेज रफ्तार एसयूवी ने सड़क किनारे खड़े चार बच्चों समेत 6 को कुचला, मौत

घटना अमृतसर के दश्मेश नगर की है, जहां तेज रफ्तार बोलेरो एसयूवी ने सड़क किनारे चार बच्चों को चपेट में ले लिया

अमृतसर (पंजाब)। पंजाब में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें चार बच्चों समेत 6 लोगों की जान चली गई। घटना उस समय हुई जब एक तेज रफ्तार एसयूवी कार ने अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। ये बच्चे सड़क किनारे खड़े एक वेंडर से कुछ खरीद कर खा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ।

तेज रफ्तार एसयूवी ने सड़क किनारे खड़े चार बच्चों समेत 6 को कुचला, मौत

बच्चों को टक्कर मारने के बाद घर के दीवार में घुसी गाड़ी

घटना अमृतसर के दश्मेश नगर की है, जहां तेज रफ्तार बोलेरो एसयूवी ने सड़क किनारे चार बच्चों को चपेट में ले लिया। बच्चों को टक्कर मारने के बाद भी गाड़ी की स्पीड कम नहीं हुई और ये एक घर की दीवार से जाकर टकरा गई।

तेज रफ्तार SUV ने सड़क किनारे खड़े 4 बच्चों समेत 6 को कुचला

इस घटना में चार बच्चों समेत 6 लोग घायल हुए। जिन्हें लोग तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं इस पूरे घटनाक्रम में कुछ लोग घायल हो गए। माना जा रहा है कि गाड़ी चला रहा शख्स नशे में था।

Four children among six killed in Punjab road accident.

बता दें कि ये हादसा कुछ दिन पहले हुए एक हादसे के जैसा ही है। उस सड़क हादसे में तीन बच्चों की जान चली गई थी। ओवरस्पीडिंग की वजह से ही वो हादसा भी हुआ था। अब एक बार फिर से तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आकर चार बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+