मुंबई: फिर जानलेवा साबित हुई सेल्फी, तेज लहर के साथ समुद्र में बह गए चार लड़के

मुंबई। सेल्फी का क्रेज जानलेवा साबित हो रहा है लेकिन फिर भी लोग इससे सबक सीखने को तैयार नहीं हैं। गुरुवार को मुंबई में विरार के राजोड़ी बीच पर सेल्फी लेते वक्त चार लड़के लहरों के साथ समुद्र में डूब गए।

boys swept away in sea while taking selfie

फायर ब्रिगेड अधिकारियों के मुताबिक, सुनील पालव (15), रोहन जाधव (17), सचिन विश्वकर्मा (16), चेतन कलप (19) लहरों के साथ बह गए। ये सभी नालसोपारा में रहते हैं। गुरुवार देर शाम तक उनकी तलाश की गई लेकिन उनमें से कोई भी नहीं मिला।

बताया जा रहा है कि चारों लड़के एक दूसरे का हाथ पकड़कर पानी में खड़े थे, तभी तेज लहर आई और उन्हें बहा ले गई। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़कों को दोपहर करीब डेढ़ बजे के आसपास पानी में न उतरने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने सेल्फी लेने की धुन में किसी की नहीं सुनी।

उनके दोस्त सचिन मालेकर (16), नमन मिश्रा (15) और अंकित शर्मा (15) भी पानी के अंदर थे, लेकिन वे किनारे पर थे और दोस्तों को डूबता देख बचाव के लिए गुहार भी लगाई थी।

पुलिस के मुताबिक, चारों लड़के अपने परिजनों को बताए बिना बीच पर गए थे। चोरों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+