किसान आंदोलन: दिल्ली के ये 4 बॉर्डर पूरी तरह से बंद, जानिए कौन सा रास्ता है खुला और कौन सा बंद?
नई दिल्ली। किसान आंदोलन का आज 12वां दिन है। दिल्ली की सीमाओं पर किसानों की संख्या लगातार बढ़ रही है। साथ ही किसानों ने 8 दिसंबर को 'भारत बंद' का आह्वान किया है। साथ ही ये धमकी दी है कि अगर किसानों की मांगों को नहीं माना गया तो दिल्ली की तरफ जाने वाली सभी सीमाओं को उनकी तरफ से बंद कर दिया जाएगा।
Recommended Video

दिल्ली के 4 बॉर्डर किए गए बंद
आपको बता दें कि किसानों के भारत बंद के आह्वान को देखते हुए दिल्ली पुलिस मुस्तैद है। पुलिस ने भारत बंद से एक दिन पहले दिल्ली के चार बॉर्डर को पूरी तरह से बंद कर दिया है। सोमवार को दिल्ली पुलिस ने ट्विटर के जरिए ये जानकारी दी। साथ ही आज और कल के लिए लोगों से इन रास्तों पर नहीं जाने की अपील की है। दिल्ली ट्रैफिल पुलिस ने सिंघु बॉर्डर, औचंदी, प्याऊ मनियारी और मंगेश बॉर्डर को पूरी तरह से बंद कर दिया है। साथ ही एनएच-44 पर दोनों तरफ की आवाजाही को बंद कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने इनकी जगह वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने कि सलाह दी है।
इन वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं लोग
- सिंघू, औचंदी, प्याऊ मनियारी, मंगेश बॉर्डर और NH 44 को दोनों तरफ से बंद करने के बाद यहां के ट्रैफिक को लामपुर, सफियाबाद और सबोली बॉर्डर की तरफ डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा मुकरबा चौक और जीटी करनाल रोड से भी ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। लोगों से अपील की गई है कि आऊटर रिंग रोड और जीटी करनाल रोड की तरफ जानें से बचें।
- हरियाणा के लिए धनसा, दौराला, कापसेहड़ा, रजोकरी, बिजवासां, पालम विहार धुंधेहड़ा बॉर्डर को खुला रखा गया है।
- टिकरी और झड़ौदा बॉर्डर को ट्रैफिक मूवमेंट के लिए बंद रखा गया है। बदोसराय बॉर्डर केवल हल्की गाड़ियों के लिए खुला है। वहीं झटीकरा बॉर्डर से केवल दोपहिया वाहन जा सकते हैं
- यूपी गेट पर डटे किसानों की वजह से एनएच 24 पर गाजीपुर से गाजियाबाद का रास्ता बंद किया हुआ है। लोगों को सलाह दी गई है कि वो दिल्ली आने के लिए एनएच 24 का इस्तेमाल ना करें। इसके लिए अप्सरा, भोपरा और डीएनडी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- नोएडा लिंक रोड पर चिल्ला बॉर्डर को पूरी तरह से बंद किया गया है। नोएडा से दिल्ली आने वाले लोगों से डीएनडी का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications