पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य ने पद्म भूषण सम्मान लेने से किया इनकार, कहा- नहीं लूंगा
नई दिल्ली, 25 जनवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। लेकिन पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य ने एक बयान में कहा कि वह पद्म भूषण पुरस्कार स्वीकार नहीं करेंगे।
Recommended Video

बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और माकपा के वरिष्ठ नेता बुद्धचार्य ने कहा मैं पद्म भूषण क सम्मान के बारे में कुछ नहीं जानता। मुझे किसी ने इसके बारे में नहीं बताया। अगर मुझे पद्म भूषण सम्मान दिया गया है तो मैं इसे अस्वीकार कर रहा हूं। माकपा ने कहा ये भट्टाचार्य के साथ पार्टी का भी ये ही निर्णय है।
वहीं सरकारी सूत्रों ने कहा पुरस्कार से इंकार करने के परिवार के निर्णय के बारे में केंद्र सरकार को कोई जानकारी नहीं दी गई। पुरस्कारों की घोषणा शाम को ही हुई। यह संभवतः एक राजनीतिक सोच थी।
बता दें कोवैक्सिन निर्माता भारत बायोटेक के अध्यक्ष कृष्णा एला, उनकी सह-संस्थापक पत्नी सुचित्रा एला को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाब नबी आजाइ को भी पद्मभूषण से सम्माानित करने का ऐलान किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications