कांग्रेस के पूर्व मंत्री ने कहा , राहुल को अभी लीडर नहीं मानता हूं वे सीख रहे हैं

नई दिल्ली। मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय कानून मंत्री रहे कांग्रेस पार्टी के सीनियर लीडर हंसराज भारद्वाज ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। हंसराज भारद्वाज ने कहा कि, मैं उसे(राहुल गांधी) को लीडर नहीं मानता हूं। इसके साथ ही हंसराज भारद्वाज ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि, वह मंदिर-मस्जिद की राजनीति कर रहे हैं। इसी वजह से कांग्रेस की यह हालत हो गई है।

Former Union Law Minister Hansraj Bhardwaj says, I dont consider Rahul Gandhi a leader yet

मीडिया से बात करते हुए हंसराज भारद्वाज ने कहा कि, मैं उसे अभी राजनेता नहीं मानता हूं। अभी राहुल गांधी को कोई पद नहीं मिला है, जब एक बार उसे पद मिल जाएगा तो पता चलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार इसलिए फेल हो जाती है क्योंकि वह धर्म के चक्कर में पड़ जाती है। लेकिन राहुल अभी राजनीति सीख रहे हैं, वह राजनेता बन जाएंगे जब एक बार देश की जनता उन्हें स्वीकार कर लेगी।

राहुल गांधी के मंदिर जाने को लेकर हमला बोलते हुए भारद्वाज ने कहा कि, कांग्रेस की दिग्गज नेता इंदिरा गांधी हो या देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू इन लोगों के कभी धर्म की राजनीति नहीं की। हमने भी कभी धर्म की राजनीति नहीं की। राहुल गांधी कौन से नेता हैं, अब जो भी धर्म के नाम पर गलत करते हैं वो गलत ही होता है । कांग्रेस भी इसलिए फेल होती है कि वह धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है।

जब उनसे सवाल किया गया कि भले ही आप उन्हें नेता न मान रहे हों लेकिन वह कांग्रेस के नेता तो हैं ही, इस पर हंसराज भारद्वाज बोले- अभी वो सीख रहे हैं, वह राजनेता तभी बन पाएंगे जब जनता उन्हें बनाएगी। यह पहली बार नहीं है कि, हंसराज भारद्वाज ने राहुल गांधी के खिलाफ इस तरह का बयान दिया है। उस समय उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी को अभी सीखने की जरूरत है, उस समय राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष थे और अब वह अध्यक्ष बन गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+