अटल बिहार वाजपेयी से मिलने AIIMS पहुंचे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह
नई दिल्लीः यूरीन में इनफैक्शन की वजह से सोमवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को एम्स में भर्ती कराया गया। एम्स में भर्ती होने के बाद देश के जाने-माने नेता उनसे मिलने पहुंचे थे। मंगलार शाम को देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी अटल बिहारी वाजपेयी से मिलने एम्स पहुंचे। बता दें, अटल बिहारी वाजपेयी काफी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे हैं लेकिन सोमवार को अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई।

एम्स प्रशासन की ओर से करीब 12 बजे जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन में बताया गया अटल बिहारी वाजपेयी की हालत में सुधार है। हालांकि अभी उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा।
मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि डॉक्टर लगातार अटल बिहारी वाजपेयी की निगरानी कर रहे हैं, उन्हें एंटी बायोटिक्स दवाएं दी जा रही हैं। ये दवाएं असर कर रही हैं, उनके सभी अंग काम कर रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री को वेंटिलेटर से हटाया गया। अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि जब तक संक्रमण नियंत्रित नहीं हो जाता है अटल बिहारी वाजपेयी अस्पताल में ही भर्ती रहेंगे।
यह भी पढ़ें- भाजपा महिला नेता का युवक पर आरोप, 'अश्लील फोटो वायरल कर संबंध बनाने की कर रहा है जिद'












Click it and Unblock the Notifications