हीरो बनेगा पूर्व पीएम देवदौड़ा का पोता

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) निखिल गौड़ा पर कोई ये आरोप नहीं लगा सकता कि वह अपनी राजनीतिक फैमिली बैकग्राउंड के चलते राजनीति में आया। हालांकि निखिल गौड़ा पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी.देवगौड़ा का पौत्र और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी का पुत्र है।

Former PM’s grandson to act in films

इसके बावजूद उसने राजनीति की बजाय फिल्मों की दुनिया को पसंद किया। बेहद हैंडसम निखिल जल्दी ही आपको एक फिल्म में नायक के रूप में काम करते हुए दिखेंगे। निखिल के पिता कुमारस्वामी ने भी इस बात पर संतोष जताया कि उनका पुत्र राजनीति से हटकर किसी क्षेत्र में कामयाब होना चाहता है।

माधव करेंगे डायरेक्ट

निखिल कन्नड़ और तेलुगू में बनने वाली फिल्म जागुआर में काम करेंगे। इसे फिल्म को डायरेक्ट करेंगे माधव। निखिल के बारे में कहा जाता है कि उसे लक्जरी कारों को चलाने का शौक है। साल 2006 में बैंगलुरू के एक रेस्तरां में हुए झगड़े में वह कथित रूप से शामिल था।

बता दें कि निखिल से पहले राम विलास पासवान का पुत्र चिराग पासवान और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के पुत्र रीतेश देशमुख फिल्मों में कर चुके हैं। चिराग ने एक फिल्म के फेल होने के बाद राजनीति की दुनिया को ज्वाइन कर लिया, पर रीतेश बॉलीवुड में अपने लिए जगह बना चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+