दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस की पत्नी और बेटी को बनाया बंधक, लाखों की लूट

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस की पत्नी और बेटी को उनके घर में बंधक बनाने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार घर के नौकर ने ही पूर्व जज की पत्नी को घर में बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि नौकर ने महिला को घर में बंधक बनाया और उसके बाद लाखो की नगदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गया। यह घटना सोमवार रात की है जब पूर्व जज की बेटी ने इस घटना के बारे में पुलिस को बताया तो यह मामला सामने आया।

police

जानकारी के अनुसार यह घटना पूर्व जज दिली कुमार कपूर के घर की है। जिस वक्त यह घटना हुई पूर्व जज की बेटी भी घर पर ही थी। पूर्व जज की पत्नी रिबा कपूर (78) ने बताया कि वह अपनी बेटी (45) के साथ घर में रहती हैं। घर मे उनके नौकर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उन्हें बंधक बना लिया और घर में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। रिबा कपूर ने पुलिस को बताया कि उनके नौकर ने बेटी को लोहे की रॉड से मारा है। वहीं घटना के सामने आने के बाद पुलिस इसकी पड़ताल में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें- मुख्य सचिव के साथ मारपीट: चार्जशीट में केजरीवाल-सिसोदिया को बताया गया आपराधिक साजिश रचने का मास्टरमाइंड

पुलिस ने बताया कि आरोपी आरोप घर से कैश और लाखों रुपए के गहने लेकर फरार हो गया है। नौकर पीड़िता की ही कार से फरार हुआ है। पूर्व जज की घायल बेटी ने फोन करके पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। घर में काम करने वाले नौकर को चार दिन पहले ही नौकरी पर रखा गया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में हमने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की जल्द से जल्द धरपकड़ की कोशिश की जा रही है। चीफ जस्टिस दलीप कुमार कपूर का वर्ष 2000 में निधन हो गया था।

इसे भी पढ़ें- टॉफी देने के बहाने पांच साल की मासूम को घर ले जाकर किया रेप

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+