मोदी पर यशवंत सिन्हा के तंज को चिदंबरम ने दी हवा, कहा 'सच सामने आ ही गया'

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार को नोटबंदी, GST और गिरती GDP पर भारतीय जनता पार्टी के नेता यशवन्त सिन्हा ने ही आड़े हाथों लिया है। एक अंग्रेजी अखबार के लिए लिखे लेख में उन्होंने में कहा है कि नोटबंदी ने आग में घी डालने का काम किया है। वहीं भाजपा नेता की टिप्पणी के बाद विपक्षी दल भी हमलावर हो गए हैं। बुधवार को पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने कहा कि सत्ता क्या करती है यह मायने नहीं रखता, बल्कि सच सामने आ कर रहता है।

यशवंत सिन्हा के लेख पर चिदंबरम ने पूछा- क्या सत्ता अब सच्चाई स्वीकर करेगी?

यशवंत का लेख सामने आने के बाद चिदंबरम ने 4 ट्वीट किए। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि - यशवंत सिन्हा ने सत्ता से सच बयां किया है। क्या सत्ता अब यह सच स्वीकार कर सकेगी कि अर्थव्यवस्था डूब रही है। पहली सच्चाई यह है कि GDP वास्तव में 3.7 फीसदी या उससे कम है, ना कि 5.7 फीसदी। यह यशवंत सिन्हा ने कहा। दूसरी सच्चाई है कि जनता के दिमाग में डर पैदा करना नया खेल है। शाश्वत सत्य यह है कि सत्ता चाहे जो करे, अंततः सच्चाई सामने आ कर रहती है।

अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधा । इतना ही नहीं यशवंत ने नोटबंदी के फैसले पर सरकार के फैसले की आलोचना की है। यशवंत ने कहा कि नोटबंदी ने गिरती जीडीपी में आग में तेल डालने का काम किया है। लेख में सिन्हा ने तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि उन्होंने काफी करीब से गरीबी देखी है। ऐसा लग रहा है कि उनके वित्त मंत्री ऐसे काम कर रहे हैं कि वो सभी भारतीयों को करीब से गरीबी दिखाएं।

यशवंत सिन्हा के लेख पर चिदंबरम ने पूछा- क्या सत्ता अब सच्चाई स्वीकर करेगी?

सिन्हा ने लिखा है कि आज ना तो नौकरी मिल रही है, ना विकास हो रहा है। निवेश घट रहा है और जीडीपी भी। GST को ठीक तरह से लागू नहीं किया गया जिसके चलते नौकरी और व्यवसाय पर काफी असर पड़ा। बता दें कि यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा केंद्र सरकार में मंत्री हैं।

सिन्हा ने जेटली पर कहा कि वो इस सरकार का सबसे बड़ा चेहरा हैं। कैबिनेट की सूची तय होने से पहले ही यह माना जा रहा था कि जेटली वित्त मंत्री बनेंगे। अपनी लोकसभा सीट हारने के बाद भी उन्हें मंत्री बनने से कोई रोक नहीं सका।

ये भी पढ़ें: नोटबंदी, GST और अर्थव्यवस्था को लेकर भाजपा नेता के निशाने पर मोदी-जेटली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+