पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन, लंबे समय से थे बीमार

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री और राज्यसभा सांसद अरुण जेटली का शनिवार को एम्स में निधन हो गया। शनिवार को दोपहर 12 बजकर 07 मिनट पर अरुण जेटली ने अंतिम सांस ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली को 9 अगस्त को एम्स में लाया गया था, जहां उनको लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। शुक्रवार को अरुण जेटली की हालत और बिगड़ गई थी।

डेढ़ साल से थी तबीयत खराब

डेढ़ साल से थी तबीयत खराब

अरुण जेटली का पिछले साल एम्स में किडनी का प्रतिरोपण हुआ था। उस समय रेल मंत्री पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गयी थी। पीयूष गोयल ने ही तब बजट पेश किया था। जेटली की तबीयत करीब डेढ़ साल से खराब थी। खराब सेहत के कारण ही उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कैबिनेट में शामिल ना करने की अपील की थी।

9 अगस्त से एम्स में भर्ती थे अरुण जेटली

9 अगस्त से भर्ती अरुण जेटली का हाल जानने के लिए सिर्फ सत्ता पक्ष के नेता ही नहीं बल्कि विपक्षी दल के तमाम नेता भी एम्स पहुंचे थे। पीएम मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे थे। जेटली के निधन पर राजनीतिक दलों के तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Recommended Video

    Arun Jaitley के निधन पर शोक, सबके चहेते क्यों थे Jaitley ? | वनइंडिया हिन्दी
    अभी राज्यसभा सांसद थे अरुण जेटली

    अभी राज्यसभा सांसद थे अरुण जेटली

    पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली का आज 67 साल की उम्र में निधन हो गया। वो बीते एक-डेढ़ साल से लगातार बीमार चल रहे थे। 9 अगस्त को ज्यादा तबीयत खराब होने पर उनको एम्स में भर्ती कराया गया था। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मोदी मंत्रिमंडल का अहम हिस्सा रहे जेटली ने इस बार अपनी खराब सेहत का हवाला देते हुए मंत्रिमंडल में शामिल होने से इनकार कर दिया था। इससे पहले वो वाजपेयी की सरकार में भी मंत्री रहे थे। जेटली की पहचान राजनीति के साथ-साथ एक बड़े वकील की भी रही। वो सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता रहे। उनके परिवार में पत्नी संगीता जेटली और दो बच्चे- रोहन और सोनाली हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+