सर्जिकल स्ट्राइक पर पूर्व रक्षा मंत्री ए के एंटनी बोले, 'मनोहर पर्रिकर को कोई कंट्रोल करो'
नई दिल्ली। अतीत में सर्जिकल स्ट्राइक नहीं होने के बारे में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के बयान पर कांग्रेस नेता और पूर्व रक्षा मंत्री ए के एंटनी ने कड़ा विरोध जताया है। ए के एंटनी ने कहा कि किसी को रक्षा मंत्री को कंट्रोल में लाना चाहिए।

'पर्रिकर ने किया सेना और देश का अपमान'
ए के एंटनी ने मनोहर पर्रिकर के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, 'वे कहते हैं कि पिछले 30 साल के फ्रस्ट्रेशन की वजह से सर्जिकल स्ट्राइक हुआ। कोई उनको कंट्रोल करे। मैं इस बयान पर कड़ा विरोध जताता हूं।'
एंटनी ने कहा, 'पर्रिकर ने ऐसा कहकर भारतीय सेना और देश का अपमान किया है। मुझे उनके बयान पर दुख हुआ।'

क्या कहा था रक्षा मंत्री पर्रिकर ने?
बुधवार को रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने दावा किया कि इससे पहले कभी सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुआ।
उन्होंने कहा था, 'पहले जो भी ऑपरेशन हुए वो सभी कोवर्ट थे जिसमें पहले सेना एक्शन लेती है, उसके बाद सरकार को इसकी सूचना देती है। लेकिन 29 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक करने का फैसला सरकार ने लिया था।'
कांग्रेस ने सर्जिकल स्ट्राइक पर मोदी सरकार का समर्थन करते हुए पहले के शासन कालों में भी ऐसे स्ट्राइक्स होने का दावा किया था।












Click it and Unblock the Notifications