कांग्रेस से TMC गए अशोक तंवर AAP में हुए शामिल, केजरीवाल ने किया स्वागत

नई दिल्ली, 04 अप्रैल: कांग्रेस का साथ छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में गए अशोक तंवर सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में अशोक तंवर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद हरियाणा में कांग्रेस के पूर्व अशोक तंवर ने पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की।

Former Congress leader Ashok Tanwar, who had joined TMC in November 2021, joins Aam Aadmi Party

अशोक तंवर ने ट्वीट कर कहा कि जनप्रिय नेता श्री अरविंग केजरीवाल जी के कुशल नेतृत्व में जनहित में किए जा रहे कार्यों ने मुझे आम आदमी में शामिल होने के लिए प्रेरित किया है। मैं जनता की आवाज उठाना जारी रखते हुए पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। इस पर केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी परिवार में आपका स्वागत है अशोक जी। छात्र राजनीति से लेकर संसद तक का आपका राजनीतिक अनुभव निश्चित ही हरियाणा और देश भर में पार्टी संगठन के लिए काफी मददगार साबित होगा।

अशोक तंवर ने साल 2019 में कांग्रेस छोड़ दी थी।अशोक तंवर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे भारतीय युवा कांग्रेस और कांग्रेस की छात्र इकाई एनयूएसआई के अध्यक्ष पद पर भी रहे हैं। बाद में तंवर ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का दामन थाम लिया था। अब तंवर आप में शामिल हुए हैं। पंजाब विधानसभा में 'आप' की शानदार जीत के बाद हरियाणा में कांग्रेस, बीजेपी और अन्य दलों के कई स्थानीय नेताओं ने केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी का दामन थाम लिया है।

तंवर का जुड़ना आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि पार्टी 2024 में हरियाणा में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राज्य में अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिशों में जुटी है। वहीं दूसरी ओर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी और बेंगलुरु निवासी बी भास्कर राव सोमवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+