छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन, कल पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का शुक्रवार दोपहर निधन हो गया। उनके बेटे अमित जोगी ने ट्वीट कर अपने पिता के निधन की जानकारी दी। अजीत जोगी 74 साल के थे। 20 दिन पहले कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था, जहां आज उन्होंने आखिरी सांस ली। अजीत जोगी का अंतिम संस्कार शनिवार को उनकी जन्मभूमि गौरेला में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

Recommended Video

      Chhattisgarh के पहले Chief Minister Ajit Jogi का निधन, लंबे समय से थे बीमार | वनइंडिया हिंदी
      jogi

      वहीं अजीत जोगी के निधन पर उनके बेटे अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि 20 वर्षीय युवा राज्य छत्तीसगढ़ के सिर से आज उनके पिता का साया उठ गया है। केवल मैंने ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ ने अपना पिता खोया है। माननीय अजीत जोगी ढाई करोड़ लोगों के अपने परिवार को छोड़कर ईश्वर के पास चले गए। गांव-गरीब का सहारा, छत्तीसगढ़ का दुलारा हमसे बहुत दूर चल गया है।

      तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा
      वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, साथ ही राज्य में कोई शासकीय समारोह आयोजित नहीं किए जाएंगे। मुख्यमंत्री बघेल के मुताबिक अजीत जोगी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा।

      छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री थे जोगी
      जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने मध्य प्रदेश से अलग करके छत्तीसगढ़ को राज्य का दर्जा दिया तो अजीत जोगी वहां के पहले मुख्यमंत्री बने। उस समय का उनका एक बयान बहुत चर्चित है कि, 'हां, मैं सपनों को सौदागर हूं और मैं सपने बेचता हूं।' हालांकि, बाकी के किसी विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता ने उनका सपना खरीदना स्वीकार नहीं किया। 1999 में शहडोल लोकसभा सीट से वह चुनाव हार गए थे, लेकिन उसके बाद जब नया राज्य बना तो स्थानीय कांग्रेस में ऐसा समीकरण बना कि जोगी को सीएम बनने का मौका मिल गया। 2000 से लेकर 2003 के विधानसभा चुनाव तक उनके पास ये पद रहा, लेकिन, फिर से वह इस पद पर वापसी नहीं कर सके। इससे पहले 1986 से 1998 तक उन्हें कांग्रेस ने राज्यसभा में बिठाए रखा था। पहली बार 1998 में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से वे चुनाव जीते थे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+