असम: पूर्व सासंद रिपुन बोरा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, टीएमसी में हुए शामिल
नई दिल्ली, 17 अप्रैल: असम के सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने राज्य कांग्रेस में अंदरूनी कलह का हवाला देते हुए आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस इस्तीफा देने के बाद उन्होंने टीएमसी को ज्वाइन कर लिया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे अपने इस्तीफे में रिपुन बोरा ने कहा कि, भाजपा के खिलाफ लड़ने के बजाय, असम कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का एक वर्ग मुख्य रूप से मुख्यमंत्री के साथ BJP सरकार के साथ गुप्त समझौता कर रहा है।
Recommended Video

पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंपते हुए उन्होंने कहा कि मैं अपनी स्टूडेंट लाइफ से साल 1976 से कांग्रेस से जुड़ा रहा हूं। मैं पार्टी के विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभाई, लेकिन आज मैं भारी मन से पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं आपका और कांग्रेस की लीडरशिप का मुझपर जताए गए भरोसे के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं। इस्तीफा देते वक्त मैं ये कहना चाहता हूं कि पिछले कुछ सालों में भारतीय जनता पार्टी सांप्रदायिक बंटवारे का सिंबल बन गई है, ये लोकतंत्र, संविधान, धर्म निरपेक्षता, अर्थव्यवस्था और देश के लिए बड़ा खतरा है।
उन्होंने आगे लिखा कि, कुछ नेता निजी स्वार्थ के लिए पार्टी के हित और विचारधारा से भाजपा के पक्ष में समझौता कर रहे हैं। इस महत्वपूर्ण मोड़ पर भाजपा को रोकने के लिए एकजुट और आक्रामक तरीके से लड़ने के बजाय, पुरानी पार्टी के नेता अपने निहित स्वार्थों के लिए एक-दूसरे से लड़ रहे हैं। इसकी वजह से बीजेपी को फायदा मिल रहा है और कांग्रेस हासिए पर खिसक गई है। इससे कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। इन सबके बीच मेरा गृहराज्य भी अछूता नहीं है।
उन्होंने कहा कि, साल 2016 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद आपने मुझे असम पीसीसी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। तब से मैंने कांग्रेस को राज्य में उभारने के लिए कड़ी मेहनत की। जिसमें पंचायत, उपचुनाव और लोकसभा चुनाव में काग्रेस ने बीजेपी के सामने चुनौती पेश की। साल 2021 के विधानसभा चुनावों में यही वजह है कि लोगों को लगने लगा था कि कांग्रेस राज्य में सत्ता हासिल करेगी, लेकिन अंदरुनी लड़ाई के चलते कांग्रेस ने लोगों का भरोसा खो दिया, इस वजह से लोगों ने हमें सरकार बनाने के लिए जनादेश नहीं दिया।
कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद रिपुन बोरा टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की उपस्थिति में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। टीएमसी ने ट्वीट कर रिपुन बोरा का स्वागत किया है। टीएमसी ने लिखा कि, रिपुन बोरा पूर्व पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री, असम में शिक्षा मंत्री, पूर्व राज्यसभा सांसद और असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है! वह आज अभिषेक बनर्जी की उपस्थिति में हमारे साथ शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications