पीएम मोदी और आरएसएस पर आशुतोष ने दागा सवाल, 'क्या हिंदुओं को छोड़ देना चाहिए भारत?'

आप आदमी पार्टी के पूर्व नेता आशुतोष ने मोदी सरकार और आरआरएस पर निशाना साधा है। आशुतोष ने मोदी और आरएसएस से सवाल किया कि क्या हिंदुओं को भारत छोड़ देना चाहिए।

नई दिल्ली। आप आदमी पार्टी के पूर्व नेता आशुतोष ने मोदी सरकार और आरआरएस पर निशाना साधा है। आशुतोष ने मोदी और आरएसएस से सवाल किया कि क्या हिंदुओं को भारत छोड़ देना चाहिए। गौरी लंकेश की हत्या, कन्यहैया कुमार पर हमला और राम गुहा को राष्ट्रीय विरोधी बताने पर आशुतोष ने ये सवाल किया है। उन्होंने दो ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस पर निशाना साधा।

Ashutosh

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और पत्रकार आशुतोष ने एक बार फिर पीएम पर हमला बोला है। आशुतोष ने ट्वीट कर पीएम मोदी और आरएसएस पर हमला बोलते हुए लिखा, 'पहले उन्होंने गौरी लंकेश की हत्या की, जो हिंदू थीं। उन्होंने कन्हैया कुमार को मारा, जो हिंदू था। फिर उन्होंने राम गुहा को एंटी-नेशनल कहा, वो भी हिंदू हैं। उन्होंने रविश कुमार को धमकी दी।' आशुतोष ने आगे पूछा कि ये सब कब बंद होगा? 'ये कब बंद होगा मोदी दी, भागवत जी, आरएसएस? क्या हिंदुओं को भारत छोड़ देना चाहिए।'

ये भी पढ़ें: आप से इस्तीफा देने के बाद आशुतोष ने खोला अपने गुप्ता होने का राज

आशुतोष ने अपने अगले ट्वीट में लिखा कि भले ही कई मुद्दों पर वो रामचंद्र गुहा से असहम हैं, लेकिन उन्हें गुहा की लेखनी पसंद है। उन्होंने कहा, 'इस हिसाब से तो मैं भी एंटी-नेशनल हुआ।ये भी पढ़ें: आप से इस्तीफा देने के बाद आशुतोष ने खोला अपने गुप्ता होने का राज भागवत जी, नरेंद्र मोदी जी, मैं आपसे पूछ रहा हूं। कृपया मुझे बताएं।' इस ट्वीट पर हालांकि आशुतोष को आलोचना का भी शिकार होना पड़ा।

हाल ही में इतिहासकार रामचंद्र गुहा को लेकर गुजरात में विवाद हो गया। अहमदाबाद यूनिवर्सिटी ने उन्हें पढ़ाने का ऑफर दिया था, जिसके बाद भाजपा के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इसका कड़ा विरोध किया था। एबीवीपी ने गुहा को एंटी-नेशनल बताया था। इसके बाद गुहा ने अहमदाबाद यूनिवर्सिटी में पढ़ाने से इनकार कर दिया था।

ये भी पढ़ें: शहीदों के परिवार को पिछले 20 सालों से खत लिख रहा है ये सिक्योरिटी गार्ड, कारण रुला देगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+