ओडिशा: जंगल से सटे गांव के लोगों की जीविका बढ़ाने के लिए मल्टी प्रोडक्ट क्लस्टर पहल होगा शुरू
वन और पर्यावरण विभाग ने जंगलों से सटे गांवों में रहने वाले लोगों पर ध्यान दिया है। उनकी स्थिति सुधारने के लिए विभाग ने काम करना शुरू किया है।
भुवनेश्वर, 22 अगस्त : वन और पर्यावरण विभाग ने जंगलों से सटे गांवों में रहने वाले लोगों पर ध्यान दिया है। उनकी स्थिति सुधारने के लिए विभाग ने काम करना शुरू किया है। जल्द ही विभाग लोगों की जीविका को बढ़ावा देने के लिए एक मल्टी प्रोडक्ट क्लस्टर पहल शुरू करेगा।

अधिकारियों ने कहा कि ओडिशा वानिकी क्षेत्र विकास सोसायटी (ओएफएसडीएस) ओडिशा वानिकी क्षेत्र विकास परियोजना (ओएफएसडीपी)-II के तहत इस पहल को लागू करेगी। यह राज्य की जेआईसीए सहायता प्राप्त परियोजनाओं में से एक है।
पहल के तहत, ओएफएसडीएस वन सुरक्षा समितियों (वीएसएस) और स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के समूहों का गठन करेगा ताकि उन्हें नॉन टिंबर फॉरेस्ट प्रोडक्ट्स को इकट्ठा करने और बाजार में बेचने के लिए एक प्लेटफॉर्म दिया जा सके। अब तक 19 विभिन्न गैर-लकड़ी वन उत्पादों की पहचान की गई है, जिनमें साल पत्ती, आंवला, इमली, शहद, बांस, हरिदा, बहाड़ा आदि शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- फसलों को हुए नुकसान का आकलन करें और 27 अगस्त तक दें रिपोर्ट: ओडिशा सरकार












Click it and Unblock the Notifications