फसलों को हुए नुकसान का आकलन करें और 27 अगस्त तक दें रिपोर्ट: ओडिशा सरकार

फसलों को हुए नुकसान का आकलन करें और 27 अगस्त तक दें रिपोर्ट: ओडिशा सरकार

भुवनेश्वर, 22 अगस्त: ओडिशा नवीन पटनायक की सरकार ने शनिवार को कृषि, मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास (FARD) विभागों के क्षेत्रीय पदाधिकारियों को फसलों, सब्जियों और मछली की फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने और 27 अगस्त तक रिपोर्ट जमा करने को कहा है। राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों में खरीफ फसल की स्थिति, खरीफ फसलों के नुकसान का आकलन और मीठे पानी और खारे पानी में मछली की खेती की स्थिति की समीक्षा करने का निर्देश, इन दोनों विभागों के मंत्री राजेंद्र प्रताप स्वैन ने कृषि विभाग के फील्ड स्टाफ को दिया है।

Odisha

इन सभी रिपोर्ट को 27 अगस्त देने का निर्देश दिया गया है। हालांकि जहां बाढ़ का पानी अभी भी है, उस इलाके की रिपोर्ट 30 अगस्त तक दी जा सकती है। अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में लिफ्ट सिंचाई बिंदुओं की स्थिति पर रिपोर्ट करने के लिए भी कहा गया है।

उन्हें कृषि एवं खाद्य उत्पादन निदेशालय को अच्छी किस्म के धान के बीज और सब्जियों सहित गैर धान के बीजों की आवश्यकता के बारे में सूचित करने का भी निर्देश दिया गया है। वहीं बीजों, उर्वरकों और कीटनाशकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए सहायता देने का भी आदेश है।

इसी तरह के निर्देश एफएआरडी विभाग के फील्ड स्टाफ को कटक, खुर्दा, जगतसिंहपुर, केंडापारा और पुरी जिलों में मछली किसानों और सरकारी खेतों को हुए नुकसान के आकलन के लिए जारी किए गए थे। इस बीच, सरकार ने ओएमएफईडी संयंत्र से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वितरण के लिए 822.64 टन गाय के चारे की आपूर्ति की है। मंत्री ने बताया गया कि 41.28 टन पशु आहार की एक और खेप भेजी जा रही है। मंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में कीट नियंत्रण के उपायों को तेज करने और विशेष शिविरों का आयोजन कर घरेलू पशुओं के टीकाकरण पर जोर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+