पाकिस्तान के इस्लामाबाद जाएंगे विदेश मंत्री जयशंकर, SCO Summit में लेंगे हिस्सा

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान के इस्लामाबाद जाएंगे। इस बात की पुष्टि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने की है। दरअसल, इस बार एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है।

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में एससीओ शिखर सम्मेलन 15 और 16 अक्टूबर को होगा। विदेश मंत्रायल की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, विदेश मंत्री जयशंकर इस बार इस्लामाबाद में आयोजित होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

S Jaishankar

इतना ही नहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़ू 7 से 10 अक्टूबर 2024 तक भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे। यह उनकी भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। इससे पहले वे जून 2024 में प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भारत आए थे। अपनी यात्रा के दौरान वे बेंगलुरु और मुंबई भी जाएंगे, जहां उनके व्यापारिक कार्यक्रम होंगे।

वहीं, पश्चिम एशिया मुद्दे पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'हमने कुछ दिन पहले एक बयान जारी कर गहरी चिंता व्यक्त की थी-हमने कहा कि हिंसा और स्थिति हमारे लिए गहरी चिंता का विषय है। हमने सभी संबंधित पक्षों से संयम बरतने और नागरिकों की सुरक्षा का आह्वान दोहराया था।'

हमारी राय में यह महत्वपूर्ण है कि यह संघर्ष व्यापक क्षेत्रीय आयाम न ले ले..अभी तक, इज़राइल, ईरान और अन्य देशों से उड़ानें चल रही हैं, इसलिए लोगों के पास विकल्प है कि वे चाहें तो निकल सकते हैं। परिवारों ने हमसे और हमारे दूतावासों से संपर्क किया है, लेकिन इस समय, हमारे पास कोई निकासी प्रक्रिया नहीं चल रही है।

लेबनान में हमारे लगभग 3,000 लोग हैं, जिनमें से ज़्यादातर बेरूत में हैं... ईरान में, हमारे लगभग 10,000 लोग हैं, जिनमें से लगभग 5,000 छात्र हैं... इज़राइल में, हमारे लगभग 30,000 लोग हैं जिनमें से ज़्यादातर कर्मचारी हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+