पत्नी के हर फोन कॉल और मैसेज पर रखता था नजर, साइबर सेल ने लगाया 50000 रुपये जुर्माना

महिला ने बताया कि उसके पति ने एक बार बिना उसकी जानकारी के उसके फोन पर एक सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर दिया जिससे उसकी सारी जानकारी उसके फोन में चली गई।

कोलकाता। पत्नी की जासूसी करने के आरोप में एक शख्स पर 50000 रुपये जुर्माना लगाया गया है। आरोप है कि वह पत्नी से अलग रहता था लेकिन चोरी-छिपे वह उसके मोबाइल फोन में कॉल और मैसेज चेक करता था कि वह किससे क्या बातें करती है। घटना पश्चिम बंगाल की है।

पत्नी के फोन पर रखता था नजर, साइबर सेल ने लगाया 50000 रुपये जुर्माना

पत्नी ने बताया था पासवर्ड
आरोपी की पत्नी ने शिकायत में बताया कि जब उनके संबंध ठीक थे तब उसने अपने पति से फेसबुक और ईमेल अकाउंट के पासवर्ड साझा किए थे। बाद में यह गलती उसके लिए मुसीबत बन गई। पश्चिम बंगाल में साइबर मामलों के निर्णायक ने आरोपी शख्स को बतौर जुर्माना 50000 रुपये अपनी पत्नी को देने के लिए कहा है। READ ALSO: हिंदुओं से शादी की बात कहने वाली मुस्लिम लड़की ने बदला बयान

शादी के एक साल बाद दी थी तलाक की अर्जी
साइबर सेल ने महिला के पति को आईटी एक्ट 2000 की धारा 43ए, बी, 66सी और 72 के तहत ऑनलाइन प्राइवेसी तोड़ने का दोषी ठहराया। इस मामले में निर्णायक को अधिकार है कि वह आरोपी पर 5 करोड़ रुपये तक जुर्माना लगा सकता है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति ने जून 2014 में हावड़ा सिविल कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी। READ ALSO: 50 साल की महिला से वॉचमैन ने की रेप की कोशिश,चाकू मारकर भागा

कुछ महीने बाद ही रिश्ते में आई दरार
महिला ने बताया कि उनकी शादी मई 2013 में हुई थी लेकिन कुछ ही महीनों में उनके रिश्ते में दरार आ गई। उसका पति उस पर शक करता था। महिला ने बताया कि उसके पति ने एक बार बिना उसकी जानकारी के उसके फोन पर एक सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर दिया जिससे उसकी सारी जानकारी उसके फोन में चली गई और वह चुपचाप उसके सारे मैसेज और फोन कॉल की जानकारी ले रहा था। आरोपी ने खुद ये बात कबूल की जिसके बाद उस पर जुर्माना लगाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+